देश का दपॅण न्यूज; 
कश्मीर पहुंचे राहुल गांधीकश्मीर ।राहुल गांधी को विपक्षी नेताओं के साथ श्रीनगर पहुंचे, एयरपोर्ट पर रोका गया ।     जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद के हालात का जायजा लेने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी कई विपक्षी नेताओं को साथ लेकर श्रीनगर के लिए रवाना हो चुके हैं. हालांकि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राहुल गांधी से दौरा टालने की अपील की थी, लेकिन राहुल गांधी नहीं माने. जम्मू-कश्मीर के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने कहा था कि विपक्षी नेताओं के दौरे से स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. जम्मू-कश्मीर के दौरे पर राहुल गांधी 370 हटने के बाद घाटी का जायजा लेने जा रहे हैं राहुल प्रशासन ने दौरा टालने को कहा राहुल गांधी के साथ कई और नेता भी जा रहे हैं।                                     राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के साथ श्रीनगर पहुंचे Updated at: August 24, 2019 at 2:29 PM विपक्ष के कई नेता राहुल गांधी के साथ विमान में सवार Updated at: August 24, 2019 at 12:12 PM शरद यादव ने कहा कि ये देश हमारा है, हम कहीं भी जा सकते हैं. Updated at: August 24, 2019 at 12:18 PM राहुल गांधी श्रीनगर रवाना ।  August 24, 2019 at 12:02 PM राहुल गांधी के साथ जाने वाले विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल में ये नेता भी हैं. गुलाम नबी आजाद- कांग्रेस आनंद शर्मा- कांग्रेस डी राजा- सीपीआई सीताराम येचुरी- सीपीएम मनोज झा- आरजेडी दिनेश त्रिवेदी- तृणमूल कांग्रेस तिरुची शिवा- डीएमके माजिद मेमन- एनसीपी Updated at: August 24, 2019 at 12:02 PM राहुल गांधी कश्मीर जाने के लिए विमान में हुए सवार Updated at: August 24, 2019 at 11:30 AM दिल्ली एयरपोर्ट जाते हुए राहुल गांधी Updated at: August 24, 2019 at 10:58 AM कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का सरकार पर हमला कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि सरकार कह रही है कि कश्मीर में हालात सामान्य है तो लोगों को वहां जाने से क्यों रोका जा रहा है. Updated at: August 24, 2019 at 10:45 AM 5 अगस्त को राज्य से आर्टिकल 370 के सभी प्रमुख प्रावधानों को खत्म करने के फैसले के बाद से ही राज्य में कई तरह की बंदिशें लगा दी गई थीं. उमर अब्दुल्ला और मेहबूबा मुफ्ती समेत ज्यादातर स्थानीय नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था. हाल ही में हालात सामान्य करने के लिए फोन और इंटरनेट सेवाओं को आंशिक तौर पर बहाल कर दिया गया था. इस बीच कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल 370 को हटाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के सरकार के फैसले का लगातार विरोध कर रहे हैं. Updated at: August 24, 2019 at 10:22 AM आज दोपहर की फ्लाइट से जा रहे हैं राहुल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशासन के मना करने के बाद भी राहुल गांधी कश्मीर दौरे पर जा रहे हैं. आज दोपहर 11.50 की फ्लाइट है. शुक्रवार को ही जम्मू-प्रशासन ने विपक्ष के नेताओं को कश्मीर ना आने की अपील की थी।                                  जम्मू कश्मीर पहुचे राहुल गांधी के साथ ही सभी विपक्षी नेताओं को एयरपोर्ट पर रोक गया ।पुलिस नेे पत्ररकारों के साथ धक्का मुकि की और एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया गया ।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़