बिहार मे 15 साल कि लड़की का गोली मार कर हत्या और डायन का आरोप लगा कर 60 साल कि महिला कि हत्या ।28/8/19

www.deshkadarpannews.com:     बिहार के रोहतास में 15 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या, मनचलों पर मर्डर का शक लड़की की हत्या के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि एक 15 साल की नाबालिग के किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी भी कर रही है। बिहार के रोहतास में 15 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या, मनचलों पर मर्डर का शक रोहतास।                                 बिहार में अपराध दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. रोहतास में कल 15 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का शक मनचलों पर है. बताया जा रहा है कि लड़की मंदिर जा रही थी। तभी कुछ युवकों ने उसे गोली मार दी। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घटना रोहतास के लखनु-सराय इलाके की है। गोली लगने के बाद लड़की को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।  लड़की की हत्या के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि एक 15 साल की नाबालिग के किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी भी कर रही है।                            देश का दपॅण न्यूज;   डायन होने का आरोप लगाकर एक महिला की हत्या वहीं, नवादा जिले के कौआकोल थाना अंतर्गत तरौन गांव में एक महिला की डायन होने का आरोप लगाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ एस ने बताया कि इस सिलसिले में नामजद चार आरोपियों में से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  पकडीबरावां अनुमंडल पुलिस अधिकारी मुकेश कुमार साह ने बताया कि मृतक महिला का नाम चिन्ता देवी (60) है।उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में चिन्ता देवी की पुत्री द्वारा कैलाश मांझी और उनके पुत्र सोनू सहित कुल चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।                                                                                 

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*