राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मिणा जयपुर के बासबदनपुरा मे घायलों से मिलने पहुँचे ।



देश का दपणॅ न्यूज; 
 राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने रविवार को सात दिन पहले हुए उपद्रव वाली जगह का जायजा लेकर उपद्रव में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और कुशल क्षेम पूछी। सांसद किरोड़ी लाल मीणा शाम को खोले हनुमान चौराहे पर पहुंचे तथा वहां से लोगों के हुजूम के साथ बदनपुरा पहुंचे। वहां पर घर घर जाकर महिलाओं से घटनाक्रम की जानकारी ली। डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को घटना की जानकारी देते समय कई महिलाओं के आंसू छलक गए तथा महिलाओं ने हाथ जोड़कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि उपद्रव होने के दो घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। उधर लोगों ने मोहल्ले के अंदर घुसकर मकानों पर खूब पथराव भी किया जिससे आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए फकीरों की डूंगरी में रहने वाली महिलाओं ने लोहे का गेट लगाने की मांग की। इसके बाद डॉ किरोड़ी लाल ने गंगापोल गेट मंडी खटीकान का जायजा लिया वहां भी घटनाक्रम की जानकारी ली। आसपास के लोगों ने बताया उपद्रवियों ने मकान की छत पर पत्थर व शराब की बोतलें फेंकी लेकिन अब भी पुलिस उपद्रवियों को न पकड़ कर और निर्दोष लोगों को बेवजह परेशान कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़