रेलवे स्टेशन पर गाने वाली महीला रानु मंडल को मिला बाॅलीवुड मे गाने का चान्स । 23/8/19


देश का दपॅण न्यूज; 
 रेलवे स्टेशन पर गाने वाली महिला को बॉलीवुड में हिमेश रेशमिया ने दिया मौका,  रेलवे स्टेशन के पास मैजिकल आवाज में गाना गाकर भीख मांगती एक महिला रानू मंडल (Ranu Mondal) आज किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है. जाने-माने सिंगर और अभिनेता हिमेश रेशमिया   ने उन्हें इंडस्ट्री में पहला ब्रेक दिया है।                          इस सरकारी स्कूल में अब पढ़ रहे पब्लिक स्कूलों के बच्चे आपको वो महिला तो याद ही होगी जिसका वीडियो कुछ समय पहले एक रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म से वायरल हुआ था। ये महिला लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा' गाकर भीख मांग रही थी. वहीं किसी शख्स ने इस महिला का गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया तो इसकी किस्मत ही बदल गई. इस महिला का पहले मेकओवर हुआ और अब इसे बॉलीवुड में एक बड़ा ऑफर भी मिल गया है. अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं रानू मंडल  की. रानू का हाल ही में एक और वीडियो वायरल हुआ है और एक बार फिर ये वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे. रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने अपनी नई फिल्म में गाना ऑफर किया है. हाल ही में हिमेश के साथ रानू का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रानू अपनी मैजिकल आवाज में नया गाना गाती दिखाई दे रही हैं. वहीं पास खड़े हिमेश उनका ये गाना सुनकर मुग्ध हुए जा रहे हैं. रानू, हिमेश को अपना गाना इंजॉय करते देख मुस्कुराती नजर आ रही हैं. हिमेश ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि 'तेरी मेरी कहानी' नाम से ये गाना उनकी आने वाली फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' से है. जिसे उन्होंने रानू के साथ रिकॉर्ड किया है. यहां देखें रानू का वीडियो- सलमान खान के पिता ने दी थी सीख इसके अलावा रानू रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' नाम के एक नए शो में नजर आने वाली हैं. बताया जा रहा है कि रानू, आने वाले इस सिंगिंग रिएलिटी शो में हिमेश और जजेस के साथ शो में भाग ले रहे बच्चों से भी मुलाकात करेंगी. रानू से हिमेश काफी इंप्रेस्ड हैं और मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 'सलमान भाई के पिता सलीम अंकल ने एक बार मुझे सलाह दी थी कि जब भी तुम लाइफ में किसी टैलेंटेड इंसान से टकराओ तो उसे कभी जाने मत दो'. हिमेश रेशमिया के साथ दिखेंगी रिएलिटी शो में रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना बता दें कि रानू एक रेलवे स्टेशन के पास लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाते हुए पाई गई थीं. उनकी मैजिकल आवाज का ये वीडियो खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो ने रानू की जिंदगी बदल दी. लोग रानू की आवाज और उनके जज्बे के फैन बन गए थे. ये वीडियो देखकर हर कोई उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा था. बेटी के साथ रानू सबसे बड़ा गिफ्ट रानू खुद भी कहती हैं कि 'ये मेरी दूसरी जिंदगी है और मैं इसे बेहतर बनाने की कोशिश करूंगी'. रानू को अब तक कई ऑफर्स मिल चुके हैं. उन्हें सबसे बड़ा गिफ्ट अपनी बेटी से मुलाकात के रूप में मिला. रानू को 10 साल पहले बिछड़ी अपनी बेटी इस वीडियो के वायरल होने के बाद मिली थी. रानू अपनी बेटी को गले लगाकर इमोशनल होती देखी गई थीं. भीख मांगने से लेकर बॉलीवुड तक को सफर को देखते हुए रानू की कहानी किसी फिल्म की तरह मालूम होती है। 
                                                

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़