नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल से द्विपक्षीय बातचित कि।23/8/19


देश का दपॅण न्यूज; 
 नई दिल्ली, 22 August, 2019 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने द्विपक्षीय बातचीत की. इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, हमारा लक्ष्य भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाना है. दोनों तरफ से टूरिज्म में भी बढ़ोत्तरी हो रही है. हम दोनों देशों को आतंकवाद का सामना करना पड़ रहा है. हमें इससे निपटने के लिए फ्रांस का सहयोग मिला है. साझा बयान में बोले मोदी, भारत-फ्रांस की दोस्ती किसी स्वार्थ पर नहीं टिकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंचे हैं. यहां उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत की. इसके बाद दोनों नेताओं ने साझा बयान दिया. इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति ने कश्मीर मुद्दों पर कहा कि किसी भी देश को इसमें मध्यस्थता नहीं करनी चाहिए. इस पर सिर्फ भारत और पाकिस्तान मिलकर ही नतीजा निकाल सकते हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म का मुद्दा उठाया. पीएम मोदी ने कहा, 36 राफेल विमानों में पहला विमान अगले महीने भारत को सौंपा जाएगा. फ्रांस पहला देश है जिसके साथ हमने न्यू जेनरेशन सिविल न्यूक्लियर एग्रीमेंट साइन किया है. हम दोनों देशों को आतंकवाद और रेडिकलाइजेशन का सामना करना पड़ रहा है. क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म का सामना करने में हमें फ्रांस का बहुमूल्य समर्थन और सहयोग मिला है. इसके लिए हम राष्ट्रपति मैक्रों का धन्यवाद देते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत सदियों से संस्कार से, परंपरा से प्रकृति के साथ तालमेल करके जीने के पक्ष का ही रहा है. प्रकृति का विनाश कभी भी मानव कल्याण के लिए उपकारक नहीं हो सकता है. भारत और फ्रांस के बीच संबंध सैकड़ों साल पुराना है. हमारी दोस्ती किसी स्वार्थ पर नहीं टिकी है. भारत और फ्रांस ने कंधे से कंधा मिलाकर आजादी और लोकतंत्र की रक्षा की है. प्रथम विश्व युद्ध में हजारों भारतीय सैनिकों का बलिदान आज भी फ्रांस में याद किया जाता है. पीएम मोदी ने कहा, आज आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और तकनीक के समावेशी विकास की चुनौतियों का सामना करने के लिए फ्रांस और भारत एक साथ मजबूती से खड़े हैं. हम दोनों देशों ने ठोस कदम भी उठाए हैं. 2022 में भारत की आजादी को 75 साल होंगे. हमारा लक्ष्य भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाना है. दोनों तरफ से टूरिज्म में भी बढ़ोत्तरी हो रही है. कश्मीर में तीसरा पक्ष बीच में न आए- मैक्रों वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, हम दोनों की साझेदारी अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी बड़ी भूमिका निभाती है. हम दोनों के बीच बहुत भरोसा है और ये भरोसा आसानी से नहीं मिलता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैंने कश्मीर पर बातचीत की. प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर के हालात के बारे में मुझे बताया और मैंने उन्हें कहा कि भारत और पाकिस्तान को मिलकर इस पर नतीजा निकालना होगा. फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा, हम चाहेंगे कि कोई भी तीसरा आदमी इसमें हस्तक्षेप नहीं करे और न ही हिंसा भड़काने का काम करे. प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे कश्मीर पर उनके निर्णय के बारे में बताया. ये भी जरूरी है कि कश्मीर में स्थिरता बनी रहे. कुछ दिनों बाद मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से भी बातचीत करूंगा. हम चाहते हैं कि कहीं कोई आतंकवाद की घटना नहीं हो. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ महीने पहले ही एक बार फिर से चुनाव जीतकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता बने. मैं आपको बधाई देता हूं. इससे पता चलता है कि भारत का लोकतंत्र कितना मजबूत है. हमने जी-7 के बारे में कई बातें कहीं. मैं चाहता था कि इसमें भारत भागीदार हो. मैंने जी-7 के तरीकों को कुछ बदला है. मैं चाहता था कि जी 7 में हम कई अहम मुद्दों पर चर्चा करें. इसमें क्लाइमेट चेंज पर भी चर्चा करने का हमने फैसला किया था. हम इन मुद्दों पर भारत के बिना बात नहीं कर सकते थे. फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा, भारत का जी 7 में उपस्थित होना जरूरी था. इसलिए हमने भारत को आमंत्रित किया था. भारत और फ्रांस के बीच बहुत ज्यादा भरोसा है. हमने कई मुद्दों पर साथ काम भी किया है. इसमें चाहे पेरिस एग्रीमेंट हो. हमारे लिए जलवायु परिवर्तन बहुत अहम मुद्दा है. हम इस पर जी 7 में बातचीत करेंगे. भारत हमारा कई अन्य मुद्दों पर भी साथ दे रहा है. हमें सभी देशों को एक साथ लेना होगा. ताकि हम पर्यावरण की सुरक्षा कर सकें. इमैनुएल मैक्रों ने कहा, अभी हमने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अन्य मुद्दों पर भी बात की. इसमें डिजिटल तकनीक और साइबर सिक्योरिटी भी शामिल है. हमने देखा है कि काफी मुद्दों पर तो हम बहुत आगे बढ़ चुके हैं. हम जानते हैं कि भारत अपना चंद्रयान भेज चुका है. पुलवामा में जो हमला हुआ था उसके लिए हमने अपनी सहानुभूति जताई है. हम आतंकवाद पर भी एक दूसरे के साथ मिलकर काम करते रहेंगे. इमैनुएल मैक्रों हमारा रक्षा के क्षेत्र में सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है. आतंकवाद के खिलाफ लड़ना बहुत ही जरूरी है. पहला राफेल विमान अगले महीने भारत पहुंच जाएगा. भारत और फ्रांस के बीच व्यापार में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है. इसे हम और भी बढ़ाना चाहेंगे. मार्च 2018 में जब मैं भारत गया था तो हमने अपने सहयोग व्यापार को बढ़ाने का फैसला किया था. उसे हमने इसी साल हासिल कर लिया है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे. पीएम मोदी ने अपने दौरे पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप के साथ द्विपक्षीय बैठक की ।     
                                              

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़