टेरर फंडिग के आरोप मे 5 लोग गिरफ्तार क्राइम ब्रांच कर रही पुछताछ ।22/8/19


   देश का दपॅण न्यूज;   टेरर फंडिग के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार, आईएसआई के लिए काम कर रहे थे सतना में क्राइम ब्रांच नेअलग-अलग जगह दबिश दे कर गिरफ्तारी की । गिरफ्तार किए गए आरोपी आईएसआई के लिए काम करने वाले लोगों को कई तरीके से फंड मुहैया कराते थे आरोपियों के पास से फोन और लैपटॉप बरामद, पाक के 17 फोन नंबर भी मिले Desh ka Darpan News;  Aug 22, 2019, 02:27 PM IST सतना.पाकिस्तान कीखुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहे 5 आरोपियों को बुधवार रात क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक,टीम ने अलग-अलग जगह दबिश देकर यह गिरफ्तारी की। आतंक निरोधक दस्ते(एटीएस) की टीम भी सतना पहुंच गई है। सूत्रों ने बताया किआरोपियों में बलराम सिंह, भागवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, शुभम तिवारी औरएक अन्य हैं।इसके पहले भी बलराम को भोपाल एटीएस ने 8 फरवरी 2017 को गिरफ्तार किया था। वहीं, भागवेंद्रको इंदौर एसटीएस ने गिरफ्तार किया था। सुनील2014 से देश विरोधी गतिविधियों में सक्रिय था,लेकिन एटीएस उसे पकड़ नहीं पाई। 17 पाकिस्तानी नंबर मिले सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के पास से फोन और लैपटॉप बरामद किया गया है।उनके पास17 पाकिस्तानी नंबर मिले।ये लोग आतंकियों के फंड मैनेजर से वीडियो-मैसेंजर कॉल और वॉट्सऐप चैटिंग करते थे। 2017 में गिरफ्तारी के बाद बलराम जमानत पर बाहर आया था और वह फिर से टेरर फंडिंग का काम करने लगा। बताया जा रहा हैकि वो पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से बात करते थे। फिर बैंक खातों में पैसा जमा कराकर उसे आतंकियों तक पहुंचाते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ से जुड़े संदिग्ध लोगों को बैंक खातों और हवाला के जरिए कमीशन बेस पर पैसे ट्रांसफर करते थे। desh ka Darpan news;  satna 5 arrested for terror funding
.                     

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़