बिहार मे दरोगा और सिपाही की हत्या के मामले में जिला परिषद अध्यक्ष मिना अरूण और उनके पति मुख्य आरोपी ।23/8/19


Desh ka Darpan News ;बिहार: दारोगा और सिपाही की हत्या मामले में जिला परिषद अध्यक्ष मुख्य आरोपी बिहार।    बिहार के छपरा में जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण और उनके पति अरुण सिंह को एक सब इंस्पेक्टर और सिपाही की हत्या में मुख्य आरोपी बनाया है। प्रतीकात्मक फोटो पटना: बिहार के छपरा में जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण और उनके पति अरुण सिंह को एक सब-इंस्पेक्टर और सिपाही की हत्या में मुख्य आरोपी बनाया है. सब-इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार साह और सिपाही सुबोध सिंह की हत्या मंगलवार शाम सारन जिले के मसरख बाजार में भी उस समय कर दी गई थी जब वो एक छापेमारी के बाद वापस आ रहे थे. इस घटना में जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण के नाम से निर्गत रिवाल्वर की घटना स्थल से बरामद हुआ है और उसमें 5 जिंदा कारतूस भी लोड था. ...जब बिहार DGP ने खोया आपा, बोले- अगर DGP भी रात में अकेले जाएंगे तो गोली लग सकती है पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि उनके इस लाइसेंसी रिवॉल्वर का उपयोग उनके भतीजे सुबोध सिंह करते हैं जो इस मामले में आरोपी हैं. मीना अरुण के पति अरुण सिंह भी हत्या के मामले में फिलहाल जेल में बंद हैं. बताया जाता है कि दारोगा मिथलेश साह को इसलिए हमला कर मौत के घाट उतारा गया, क्योंकि उन्होंने अरुण अरुण सिंह की गिरफ्तारी में अहम भूमिका अदा की थी।  एक बैंक डकैती में उन्होंने मीना अरुण के एक बॉडीगार्ड को घटना को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया था. हालांकि, अभी तक नहीं जिला परिषद अध्यक्ष और ना ही अन्य नामजद आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी हो पाई है। 
                                

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़