गाजीयाबाद मे सीवर सफाई के दौरान 5 लोगों की हुई मौत।


देश का दपॅण न्यूज; 
 गाजियाबाद : सीवर सफाई के दौरान 5 की मौत, बिहार के रहने वाले थे सभी मृतक । गाजियाबाद के कृष्णा कुंज में सीवर के मेनहोल की सफाई के दौरान 5 सफाई कर्मियों की मौत हो गई। पांचों मृतक बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद में नंद ग्राम के पास सिहानी से सटी प्राइवेट कॉलोनी कृष्णाकुंज में गुरुवार को सीवर सफाई के लिए 13 फुट गहरे मेनहोल में उतरे पांच सफाई कर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना दोपहर 1:30 बजे की है। शवों को दोपहर 2:00 बजे के करीब बाहर निकाला गया। बताया गया है कि जल निगम ने यहां सीवर लाइन बिछाई थी। अभी सीवर लाइन चालू नहीं हुई है। ठेकेदार के कर्मचारी इस सीवर लाइन को साफ करने के लिए इसमें उतरे थे। सीवर लाइन में बंद लगने के कारण गैस बनी हुई थी। इसका इन सफाई कर्मचारियों ने ध्यान नहीं रखा। बताया जा रहा है कि पांचों मृतक आपस में रिश्तेदार थे और सभी बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे। हालांकि, इनके घर का एड्रेस फिलहाल पता नहीं चल पाया है।   
                                                                  

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़