मुजफ्फरपुर -अहमदाबाद- मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस के टर्मिनल एवं समय में परिवर्तन
मुजफ्फरपुर -अहमदाबाद- मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस के टर्मिनल एवं समय में परिवर्तन
गोरखपुर 30 जून (पी एम ए) रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुविधा हेतु 15269/15270 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस के टर्मिनल एवं समय में निम्नवत परिवर्तन किया जायेगा।
- मुजफ्फरपुर से 14 जुलाई, 2022 से चलने वाली 15269 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित टर्मिनल एवं समय के अनुसार मुजफ्फरपुर से साबरमती के लिये चलायी जायेगी। यह गाड़ी साबरमती 07.20 बजे पहुॅचेगी।
- अहमदाबाद से 16 जुलाई, 2022 से चलने वाली 15270 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित टर्मिनल एवं समय के अनुसार अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती से चलायी जायेगी। यह गाड़ी साबरमती से 17.55 बजे चलायी जायेगी।
Comments
Post a Comment