मुम्बई सेन्ट्रल -कानपुर अनवरगंज सहित कई गाड़ियों के संचालन अवधि का विस्तार गोरखपुर
मुम्बई सेन्ट्रल -कानपुर अनवरगंज सहित कई गाड़ियों के संचालन अवधि का विस्तार
गोरखपुर 30 जून (पी एम ए) रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि में विस्तार निम्नवत किये जाने का निर्णय लिया गया है-
- 09185 मुम्बई सेन्ट्रल-कानपुर अनवरगंज ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 जुलाई, 2022 तक (प्रत्येक शनिवार को) किया जायेगा।
- 09186 कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेन्ट्रल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 31 जुलाई, 2022 तक (प्रत्येक रविवार को) किया जायेगा।
इस गाड़ी के रेक संरचना में संशोधन किया गया है। संशोधित रेक संरचना के अनुसार इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एस.एल.आर./डी के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे। यह संशोधित रेक इस गाड़ी में मुम्बई सेन्ट्रल से 02 जुलाई, 2022 से एवं कानपुर अनवरगंज से 03 जुलाई, 2022 से लगाया जायेगा।
- 09013 उधना जं.-बनारस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 26 जुलाई, 2022 तक (प्रत्येक मंगलवार को) किया जायेगा।
- 09014 बनारस-उधना जं. ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 27 जुलाई, 2022 तक (प्रत्येक बुधवार को) किया जायेगा।
Comments
Post a Comment