प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत नगर पंचायत ने स्कूलों व रेलवे स्टेशन पर चलाया एकत्रीकरण अभियान एवं किया छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक। (सीतापुर उत्तर प्रदेश))




प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत नगर पंचायत ने स्कूलों व रेलवे स्टेशन पर चलाया एकत्रीकरण अभियान एवं किया छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक।

रिपोर्ट राकेश पाण्डेय
देश का दर्पण जनपद सीतापुर उत्तर प्रदेश

सीतापुर। जनपद की आदर्श नगर पंचायत हरगांव के अधिशाषी अधिकारी ने शासन के आदेशानुसार नगर पंचायत क्षेत्र के स्कूलों में छात्र छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध की शपथ दिलायी, तथा रेलवे स्टेशन पर जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रीकरण का कार्य शुरू कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगांव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित आदर्श नगर पंचायत हरगांव के अधिशाषी अधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन में दिनांक 30 जून 2022 को RACE कार्यक्रम के अन्तर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के सम्बन्ध में अभियान के दूसरे दिन नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा हरगांव रेलवे स्टेशन एवं पटरी के किनारे पॉलिथीन एकत्रीकरण का कार्य किया गया।
नगर पंचायत हरगांव में स्थित जूनियर हाई स्कूल व कस्तूरबा गांधी विद्यालय में महा शपथ का आयोजन करके छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम अरविन्द सिंह अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत हरगांव के निर्देशन में किया गया।
इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के कर्मचारी विनोद कुमार, दीपक कुमार, ऋषि कांत यादव,अहिबरन लाल, मोहम्मद आसिफ व राजू आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
   इसके अलावा इससे पूर्व नगर पंचायत हरगांव ने प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही के नेतृत्व में नगर पंचायत के चेयरमैन गफ्फार खां अधिशासी अधिकारी अरविंद सिंह ने शासनादेश के अनुसार प्लास्टिक मुक्त भारत हेतु लगाए गए प्रतिबंधों को प्रभावी तरीके से लागू करवाने के लिए एक विशाल रैली निकाली गई।
    साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के कट्टे करण पुनर्चक्रण तथा उसके सम्बन्ध में प्रतिबंध को तरीके से प्रभावी तरीके से लागू कराए जाने के उद्देश्य से एक ग्राहक जन जागरूकता अभियान चलाए जाने के क्रम में समस्त सभासदों कर्मचारियों तथा नगर के नागरिकों द्वारा स्वच्छता से संबंधित शपथ ग्रहण कराई गई। उसके बाद अशरफ अली कॉलेज में जागरूक करते हुए एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। उसके पश्चात जागरण रैली निकालने के साथ-साथ नगर में चेयरमैन गफ्फार खां अधिशाषी अधिकारी अरविंद सिंह सहित सभी सभासदों द्वारा पॉलिथीन एकत्रीकरण कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के कर्मचारियों अतुल कुमार अहिबरन लाल दीपक कुमार विनोद कुमार राजेश कुमार मोहम्मद आसिफ मोहम्मद शमीम सुशील कुमार उत्तम मिश्रा सहित नगर के नागरिकों ने कारागार राज्य मंत्री के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

रानोली गणगौर स्टेडियम में दों दिवसीय गणगौर मेले का आगाज...* *पंचायत प्रसाशन की और से लगाऐं गए सीसीटीवी कैमरे...*

मण्डल रेल प्रबन्धक ने मंडलीय अधिकारियों संग किया बनारस - प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण , दिए दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश न्यूज़, मऊ में टीएसी टीम ने परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता