Posts

जयपुर में मसाज पार्लर की आड़ में कथित सेक्स रैकेट का आरोप! पुलिस की निगरानी पर उठे गंभीर सवाल**

Image
https://youtube.com/shorts/m3ydZ9ehqI0?si=lyNJxXcajtZdlTPM https://www.instagram.com/reel/DeuDyCnpHiL/?exln=MWI1eG93Y2VjbGF2Zg== **जयपुर में मसाज पार्लर की आड़ में कथित सेक्स रैकेट का आरोप! पुलिस की निगरानी पर उठे गंभीर सवाल** 🔴 **प्रताप नगर के मून थाई स्पा को लेकर देश का दर्पण न्यूज़ का बड़ा खुलासा!** जयपुर में मसाज पार्लरों की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर शहर में ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा है? क्या नियमों की आड़ में कुछ संचालक बेखौफ होकर अपना कारोबार चला रहे हैं? 📍 **प्रताप नगर, पन्नाधाय सर्किल का मामला** देश का दर्पण न्यूज़ के अनुसार, प्रताप नगर स्थित मून थाई स्पा में पत्रकार से कथित तौर पर सेक्स के बदले पैसे की मांग की गई। न्यूज़ संगठन का दावा है कि इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है। ⚠️ **सबसे बड़ा सवाल—कानून का डर कहां है?** पत्रकारों, समाजसेवियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कथित तौर पर धमकाने, दबाव बनाने और वीडियो डिलीट करवाने जैसे आरोप भी सामने रखे गए हैं। इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होना जरूरी ह...

जयपुर। पुलिस थाना मुरलीपुरा ने निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर एसी के कॉपर (तांबे) वायर चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Image
एसी के कॉपर वायर चुराने वाला शातिर चोर 'पंखुड़ी' गिरफ्तार, 8 किलो तांबा बरामद ​विशेष संवाददाता जयपुर। पुलिस थाना मुरलीपुरा ने निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर एसी के कॉपर (तांबे) वायर चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 8 किलोग्राम चोरी किया हुआ कॉपर भी बरामद कर लिया है।   ​पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण (आईपीएस) ने बताया कि पीड़ित धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने मुरलीपुरा थाने में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट के अनुसार, उनके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात बदमाश एसी के कॉपर वायर काटकर चोरी कर ले गए थे। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।   ​सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से पकड़ा गया आरोपी ​अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त (झोटवाड़ा) शिव कुमार भारद्वाज के निर्देशन में मुरलीपुरा थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रात्रिकालीन गतिविधियों व हुलिए के आधार पर आरोपी की पहचान की। मुखबिर की स...

जयपुर। पुलिस थाना मुरलीपुरा ने निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर एसी के कॉपर (तांबे) वायर चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Image
एसी के कॉपर वायर चुराने वाला शातिर चोर 'पंखुड़ी' गिरफ्तार, 8 किलो तांबा बरामद ​विशेष संवाददाता जयपुर। पुलिस थाना मुरलीपुरा ने निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर एसी के कॉपर (तांबे) वायर चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 8 किलोग्राम चोरी किया हुआ कॉपर भी बरामद कर लिया है।   ​पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण (आईपीएस) ने बताया कि पीड़ित धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने मुरलीपुरा थाने में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट के अनुसार, उनके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात बदमाश एसी के कॉपर वायर काटकर चोरी कर ले गए थे। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।   ​सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से पकड़ा गया आरोपी ​अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त (झोटवाड़ा) शिव कुमार भारद्वाज के निर्देशन में मुरलीपुरा थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रात्रिकालीन गतिविधियों व हुलिए के आधार पर आरोपी की पहचान की। मुखबिर की स...

जयपुर: सांगानेर पुलिस ने चंद घंटों में किया अपहरण कांड का खुलासा, 5 शातिर गिरफ्तार

Image
जयपुर: सांगानेर पुलिस ने चंद घंटों में किया अपहरण कांड का खुलासा, 5 शातिर गिरफ्तार ​ पुरानी रंजिश के चलते युवक का किया था अपहरण, रिंग रोड ले जाकर बेरहमी से की मारपीट ​ अपहृत को सकुशल मुक्त कराया, वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, R15 बाइक और डंडे जब्त ​ जयपुर: राजधानी के सांगानेर थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के अपहरण और उसके साथ अमानवीय मारपीट करने के मामले का महज कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल मुक्त करा लिया है और वारदात में काम ली गई गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है। ​पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) श्रीमती रंजिता शर्मा ने बताया कि परिवादी अल्फेज खान ने 18 अक्टूबर 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गौशाला बत्ती के पास से कुछ बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे रिंग रोड की तरफ एक सुनसान जगह ले गए, जहां उसके साथ लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट की गई। आरोप है कि बदमाशों ने उसे निर्वस्त्र कर मारपीट का अश्लील वीडियो भी बना लिया और पुलिस के पास जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। ​ 200 से अधि...

जयपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध ई-रिक्शा पर कसता शिकंजा, 239 ई-रिक्शा जब्त ​दैनिक समाचार | जयपुर | 20 अक्टूबर 2026

Image
जयपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध ई-रिक्शा पर कसता शिकंजा, 239 ई-रिक्शा जब्त ​दैनिक समाचार | जयपुर | 20 अक्टूबर 2026   ​शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुर यातायात पुलिस ने एक बड़ा विशेष अभियान छेड़ा है। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देशों के बाद बिना आवश्यक दस्तावेजों के अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा, ई-ऑटो और ऑटो चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।   ​239 ई-रिक्शा किए गए सीज ​अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) प्रदीप मोहन शर्मा के पर्यवेक्षण तथा पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रवीण नायक नूनावत के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत:   ​नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 614 ई-रिक्शाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है।   ​अवैध रूप से संचालित 239 ई-रिक्शा को जब्त (सीज) किया गया है।   ​दस्तावेजों की जांच और समझाइश ​अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने सघन जांच करते हुए ई-रिक्शा चालकों के आईडी (पहचान पत्र), वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और अन्य जारी दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही चालकों को यातायात नियमों की सही जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने क...

फेस्टिव सेल में सावधान: फ्लिपकार्ट-अमेजन के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी* ° एआई शॉपिंग स्कैम, फिशिंग मैसेज और फर्जी साइट्स से रहें सतर्क; खरीदारी से पहले अपनाएं ये सुरक्षा उपाय

*फेस्टिव सेल में सावधान: फ्लिपकार्ट-अमेजन के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी* ° एआई शॉपिंग स्कैम, फिशिंग मैसेज और फर्जी साइट्स से रहें सतर्क; खरीदारी से पहले अपनाएं ये सुरक्षा उपाय जयपुर 16 अक्टूबर। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस (आर4सी) ने फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म पर चल रही बड़ी ई-कॉमर्स फेस्टिव सेल के दौरान संभावित धोखाधड़ी को लेकर आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम श्री वीके सिंह ने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म साइबर अपराधियों के मुख्य निशाने पर रहते हैं। त्योहारों की सेल, फ्लैश डील्स और थर्ड पार्टी वेंडर की कमजोरियों का फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। *फेस्टिव सीजन में ये हैं मुख्य साइबर खतरे* - *एआई शॉपिंग स्कैम:* ठग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से शॉपिंग इंटरफेस की नकल कर बेहद असली दिखने वाले फर्जी डिस्काउंट लिंक बनाते हैं। - *फिशिंग मैसेज:* फर्जी एसएमएस या ईमेल ऑर्डर अपडेट, गिफ्ट कार्ड या भारी छूट का झांसा देकर यूजर की जानका...

जयपुर: सांगानेर सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश; चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Image
जयपुर: सांगानेर सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश; चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार ​जयपुर: जयपुर दक्षिण जिले में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सांगानेर सदर थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।   ​क्या था पूरा मामला? ​पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) श्री राजर्षि राज ने बताया कि परिवादी एसवीर सिंह पुत्र हाकिम सिंह गुर्जर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत 6 अगस्त 2026 की रात्रि को वाटिका क्षेत्र स्थित उनके घर के बाहर से उनकी मोटरसाइकिल (नंबर RJ 60 SJ 4180) अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा ली गई थी। इस संबंध में थाना सांगानेर सदर में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।   ​पुलिस टीम का गठन और कार्रवाई ​घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) श्री ललित किशोर शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त (चाकसू) श्री भवानी सिंह के मार्गदर्शन में, थानाधिकारी सांगानेर सदर श्री कम...