जयपुर (राजस्थान) राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करने के विरोध में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह कल 16 जुलाई को चोमू मे
राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करने के विरोध में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह कल 16 जुलाई को चोमू मे
जयपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा 16 जुलाई 2023 को कांग्रेस का चोमू में मौन सत्याग्रह रखा गया है। यह मौन सत्याग्रह चोमू बस स्टैंड के समीप दोपहर 12:00 से 3:00 के बीच रहेगा। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर सी.बी.यादव ने बताया कि आज भारतीय लोकतंत्र में राहुल गांधी देश के लोगों की सत्य की आवाज बन गए हैं। उन्होंने अंबानी और अडानी द्वारा की जा रही लूट को संसद में उठाया। सत्य की इसी आवाज को कुचलने के लिए भारतीय जनता पार्टी षडयंत्र पूर्वक उनकी संसद सदस्यता को समाप्त करने पर तुली हुई है। इसके विरोध में यह मौन सत्याग्रह रखा जा रहा है। जिसमें आमजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के तानाशाही पूर्ण रवैए के विरोध काली पट्टी बांधकर एवं हाथों में तख्तियां लेकर रामधुनी के साथ मौन सत्याग्रह रखेंगे। जिसमें कई प्रदेश के कई बड़े नेताओं एवं मंत्रियों के भी सम्मिलित होने की संभावना है।

Comments
Post a Comment