धौलपुर जिले में 34 करोड़ की लागत वाले 69.4 किमी लम्बाई के 120 कार्यों का शिलान्यास - मुख्यमंत्री ने सड़क विकास कार्यों का किया शिलान्यास
धौलपुर जिले में 34 करोड़ की लागत वाले 69.4 किमी लम्बाई के 120 कार्यों का शिलान्यास
- मुख्यमंत्री ने सड़क विकास कार्यों का किया शिलान्यास
देश का दर्पण न्यूज़,धौलपुर ( धर्मेन्द्र बिधौलिया)15 जुलाई।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 232 नगर निकायों में 4101 सड़क विकास कार्यों का शिलान्यास किया। 1528 करोड़ रुपए लागत के इन सड़क विकास कार्यों से राज्य में 2642 कि.मी. लम्बाई की सड़कों का निर्माण और विकास होगा।
गहलोत ने शिलान्यास समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रदेशवासियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश की प्रगति में मजबूत सड़क तंत्र का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसी भावना के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा सड़कों के सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण कार्य करा रही है। इनमें वर्ष 2011 की जनगणना अनुसार 250 से अधिक जनसंख्या वाले ट्राइबल व डेजर्ट क्षेत्रों तथा 350 से अधिक जनसंख्या वाले अन्य क्षेत्रों को भी सड़कों से जोड़ा जा रहा है। सरकार द्वारा सड़कों के निर्माण में कमी नहीं रखी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़कों की गुणवत्ता के साथ कार्यों को समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीकर में सड़क के गड्ढे में गिरने से बच्चे की अकाल मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
धौलपुर जिले में 34 करोड़ की लागत से 69.4 किमी लम्बाई के 120 कार्य होंगे
जिले में 34 करोड़ की लागत वाले 69.4 किमी लम्बाई के 120 कार्यों का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिलान्यास किया। नगर परिषद धौलपुर में 10 करोड़ की लागत से 11.94 किमी लम्बाई के 41 कार्य, नगर पालिका बाड़ी में 6 करोड़ की लागत से 10.52 किमी लम्बाई के 11 कार्य, नगर पालिका बसेड़ी में 6 करोड़ की लागत से 25.91 किमी लम्बाई के 15 कार्य, नगर पालिका सरमथुरा में 6 करोड़ की लागत से 12.63 किमी लम्बाई के 17 कार्य, नगर पालिका राजाखेड़ा में 6 करोड़ की लागत से 8.42 किमी लम्बाई के 36 कार्यों का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया।
समारोह में जिले के सभी नगर निकाय वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। नगर परिषद धौलपुर का कार्यक्रम नगर परिषद ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह, जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल, नगर परिषद सभापति श्रीमती खुशबू सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वा सहित पार्षदगण एवं अन्य उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment