विधानसभा मार्च के दौरान सांसदों विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से शनिवार को काला दिवस मनाया गया।


देश का दर्पण न्यूज (बिहार वैशाली) पातेपुर संवाददाता रंजीत कुमार 

विधानसभा मार्च के दौरान सांसदों विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से शनिवार को काला दिवस मनाया गया। 
पातेपुर विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड परिसर में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाए।प्रखंड परिसर से चलकर शहीद मोजे साहनी के स्मारक के पास पुतला दहन किया। कार्यक्रम का अगुआई भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान के साथ भाजपा जिला महामंत्री अजब लाल साह, बिंदेश्वर राय, इंद्रजीत सिंह,जय लाल साहनी आदि ने किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री एवम उप मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

शनिवार को पातेपुर प्रखंड परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा महा धरना का आयोजन किया गया। इस मौके पर पातेपुर विधायक लखेंद्र पासवान के नेतृव 13जुलाई को हुए पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सी. एम .नीतीश कुमार एवम उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार के सी. एम. नीतीश कुमार एवम बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।इस अवसर पर पातेपुर विधायक ने बताया कि 
बिहार सरकार के नीति के विरुद्ध पटना गाँधी मैदान से भाजपा कार्यकर्ताओ ने शांति पूर्वक विधान सभा मार्च कर रहे थे। तब बिहार सरकार के इशारों पर बिहार पुलिस ने अचानक भाजपा सांसद, विधायक एवम कार्यकर्ताओ को आंसू गैस, पानी उसके बाद लाठी से पिटने लगा। जिससे हजारो कार्यकर्ताओ को चोटें लगी । उसी में जाहानावाद के भाजपा विजय कुमार सिंह को पुलिस पीट पीट कर मार दिया। बिहार सरकार के तानाशाह रवैया 13अप्रैल के जलियांवाला बाग हत्याकांड को याद दिलाता है। जिसमें निहत्थे लोगों पर लाठी चार्ज किया गया था। इस मौके नीतीश कुमार एवम तेजस्वी यादव का पुतला फुक कर राष्टपति से बिहार के गुंडा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यता
संचालन जिला महामंत्री अजब लाल साह
वक्ता मंडल अध्यक्ष इंद्र जीत सिंह, जय लाल सहनी विंदश्वर् राय, रामानंद राय, मनोज पासवान,, उमेश कुमार विभु, अशोक राय, मो असगर अली, दिनेश साह धनेश मिश्रा, डोली कुमारी, मुननी कुमारी। रामकुमार कुशवाहा, दया नंद सिहं, देवेंद्र राय,शिव चंद्र राम, शंभु गुप्ता, संजीव सोनी, रौशन कुमार, राज देव सिंह, रंधीर कुमार जय लाल साह, मनीष मिश्र, असगर अली,समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। पातेपुर फोटो 01

Comments

Popular posts from this blog

रानोली गणगौर स्टेडियम में दों दिवसीय गणगौर मेले का आगाज...* *पंचायत प्रसाशन की और से लगाऐं गए सीसीटीवी कैमरे...*

मण्डल रेल प्रबन्धक ने मंडलीय अधिकारियों संग किया बनारस - प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण , दिए दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश न्यूज़, मऊ में टीएसी टीम ने परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता