पर्यावरण संरक्षण में हो योग शक्ति का उपयोग मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली इकाई द्वारा संचालित नि:शुल्क योग एवं 200 फलदार वृक्ष वितरण का शैक्षणिक संस्थान परमहंस कोचिंग में कार्यक्रम
पर्यावरण संरक्षण में हो योग शक्ति का उपयोग
मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली इकाई द्वारा संचालित नि:शुल्क योग एवं 200 फलदार वृक्ष वितरण का शैक्षणिक संस्थान परमहंस कोचिंग में कार्यक्रम
14 जुलाई 2023 रायबरेली
देश का दर्पण
पतंजलि का अष्टांग योग केवल शरीर और श्वास का योग नहीं है बल्कि इसमें विश्व की सभी समस्याओं का समाधान समाहित है अगर हम पतंजलि के अष्टांग योग के केवल 2 सूत्र यम और नियम को ही जीवन में धारण कर ले तो विलक्षण परिवर्तन हो सकता है हम सत्य अहिंसा और अस्तेय को जीवन में धारण करें तो दुनिया में व्याप्त आतंकवाद व पर्यावरण प्रदूषण समेत अन्य सभी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं योग की शक्ति को पर्यावरण संरक्षण में लगाए और स्वच्छ ,स्वस्थ एवं हरितधरा के निर्माण में योगदान करें
मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली इकाई द्वारा किए गए किए जा रहे विभिन्न क्षेत्रों के कार्यों की खूब सराहना किया और भविष्य के लिए मंगल शुभकामनाएं भी दिया उक्त बातें रायबरेली जिले का सफलतम शैक्षणिक संस्थान परमहंस कोचिंग के डायरेक्टर घनश्याम मिश्रा ने कही मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली इकाई के संयोजक प्रदीप पांडेय का उद्देश्य- स्वास्थ्य, सुविधा और सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना, वेद के मंत्र उच्चारण, पवित्र ओम की ध्वनि, भस्त्रिका प्राणायाम, ध्यान, मुद्रा, आसन, दैनिक दिनचर्या ,आहार-विहार एवं कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम संचालक बृजमोहन सहयोग प्रशिक्षक सूरज सिंह ने शैक्षिक संस्थान परमहंस कोचिंग के डायरेक्टर घनश्याम मिश्रा को संस्था का स्मृतिचिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया एवं योग के कार्यक्रम को बहुत ही कुशलतापूर्वक अभ्यास कराया गया
कार्यक्रम में उपस्थित अध्यात्मिक साधक- कुलदीप, सतीश, विभव, अंकित, खुशबू, अतुल एवं शैक्षणिक संस्थान के समस्त छात्र-छात्राएं एवं सहयोगी स्टाफ आदि लोग उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment