टोंक/निवाई ,,निवाई में जैन मुनि के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने निकाला मौन जुलूस



निवाई में जैन मुनि के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने निकाला मौन जुलूस*

टोंक/निवाई संवाददाता मनीष शर्मा की रिपोर्ट

कर्नाटक में आचार्य 108 श्री काम कुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या के विरोध में शनिवार को सकल दिगंबर जैन समाज निवाई के द्वारा विशाल मौन रैली निकाली गई। गौरतलब है कि कर्नाटक में 5 जुलाई 2023 को जैन मुनि काम कुमार नंदी महाराज की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी तथा उनके शव के टुकड़े-टुकड़े करके बोरवेल में डाल दिए गए, जिससे संपूर्ण भारत के जैन समाज के लोगों में भारी आक्रोश और गुस्सा व्याप्त है। इस घटना के विरोध में निवाई सकल दिगंबर जैन समाज के लोग जुलूस के रूप में होते हुए मुख्य बाजार से अहिंसा सर्किल, पंचायत समिति,भगवान महावीर मार्ग पर तहसीलदार को राष्ट्रपति, कर्नाटक मुख्यमंत्री, और राजस्थान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से जैन समाज के लोगों द्वारा मांग रखी गई कि आचार्य श्री 108 काम कुमार नंदी जी महाराज की हत्या का जल्द से जल्द खुलासा हो, इस जघन्य हत्याकांड का मुकदमा फास्ट ट्रेक कोर्ट में चले, भारत वर्ष में जैन समाज के साधु संतों का सुरक्षा का दायित्व सरकार उठाएं और इस संदर्भ में विशेष कमेटी का गठन किया जाए इसके अलावा जैन संतो एवं जैन तीर्थ स्थानों की सुरक्षा के लिए जैन संरक्षण बोर्ड की स्थापना की जाए, आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए जिससे समाज में एक अच्छा संदेश प्रेषित हो। संपूर्ण देश भर में जहां-जहां भी जैन मुनि चतुर्मास कर रहे हैं वहां उन्हें सरकार द्वारा सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। अगर इस संदर्भ में सरकार द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए तो संपूर्ण भारत वर्ष में सकल दिगंबर जैन समाज बड़ा आंदोलन करेगा। इस तरह जैन संतों के साथ हुए दुर्व्यवहार को जैन समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। कर्नाटक सरकार को चाहिए कि इस संदर्भ में आरोपियों को जल्दी से जल्दी फांसी की सजा मिले ताकि समाज में लोगों को अच्छा संदेश मिले। इस दौरान जैन समाज के अध्यक्ष सहित जैन समाज के सैकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए। जैन समाज के लोगों ने इस घटना के विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

Comments