बिचून के अस्पताल में डॉक्टरों की मनमर्जी जारी: चेकअप के लिए आए मरीज होते रहे परेशान*
*बिचून के अस्पताल में डॉक्टरों की मनमर्जी जारी: चेकअप के लिए आए मरीज होते रहे परेशान*
बिचुन अस्पताल में डॉक्टरों के लेटलतीफी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिचुन स्वास्थ्य केंद्र में वैसे ही डॉक्टरों की कमी है, और जिन डॉक्टर्स की ड्यूटी यहां लगी हुई है वे भी टाइम पर नहीं आते हैं, जबकि सरकारी अस्पतालों में इन दिनों सुबह 8 बजे से आउटडोर (ओपीड़ी) शुरू हो जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे तक भी डॉक्टर्स चैंबर खाली थे, केवल नर्सिंग स्टाफ ही डॉक्टर्स की भूमिका अदा कर रहा था। कुछ नर्सिंग स्टाफ डॉक्टर चेंबर में ग्रुप में बातें करने में व्यस्त नजर आए, डॉक्टर्स के नदारत होने से मरीज परेशान होते नजर आए।
अपने छोटे बच्चे को डॉक्टर को दिखाने आई महिला खुशी ने बताया कि वह सुबह 9 बजे हॉस्पिटल में आई तब एक भी डॉक्टर नहीं था, मैं दोबारा 11 बजे फिर आई हूं, लेकिन अब भी डॉक्टर नहीं मिले है, सरकार को चाहिए कि इस संदर्भ में विशेष कदम उठाए जाएं ताकि आमजन को होने वाली परेशानी से निजात मिल सके। एक अन्य मरीज रामस्वरूप चौधरी ने बताया कि डॉक्टर अस्पताल के समय में भी घर पर मरीजों को देखते हैं, कुछ डॉक्टर अस्पताल में बैठने की बजाए निजी क्लिनिको को अपनी सेवाएं दे रहे हैं, कुछ मरीजों को मजबूरन उन्हें फीस देकर इलाज कराना पड़ रहा है।

Comments
Post a Comment