मानसा पंजाब,,केंद्रीय गृह मंत्री से घग्गर नदी में दरार के बाद बुढ़लाडा और सरदूलगढ़ में बचाव कार्यों के लिए एन.डी.आर.एफ टीम तैनात करने की अपील की : बीबा हरसिमरत कौर बादल

केंद्रीय गृह मंत्री से घग्गर नदी में दरार के बाद बुढ़लाडा और सरदूलगढ़ में बचाव कार्यों के लिए एन.डी.आर.एफ टीम तैनात करने की अपील की : बीबा हरसिमरत कौर बादल


कहा कि मानसा जिला प्रशासन चंदपुरा में तटबंध को मजबूत करने की उनकी अपील पर कार्रवाई करने में विफल रहा, जिसके कारण उसमें आज सुबह 40 फीट की दरार आ गई


केंद्र से फंड नही मांगने के मुख्यमंत्री के बयान को गलत बताया


बीबा बादल ने प्रधानमंत्री से पंजाबियों की परेशानी को कम करने के अतिरिक्त फंड जारी करने की अपील की है।

देश का दर्पण न्यूज़ (संवाददाता सुरेश रहेजा)
मानसा पंजाब/15जुलाई

 पूर्व केंद्रीय मंत्री और बठिंडा की सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चंादपुरा में घग्गर नदी के तटबंधों में बडी दरार के बाद बुढ़लाडा कें चांदपुर और सरदुलगढ़  के रोड़की हलकों में बचाव और राहत अभियान चलाने के लिए एनडीआरएफ कर्मियों को तैनात करने की अपील की है।

यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए बठिंडा सांसद ने कहा बांध को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने में विफल  रहने पर मानसा जिला प्रशासन की आलोचना की है। उन्होने कहा, ‘‘ मैने 13 जुुलाई को मानसा निवासियों की अपील के बाद चांदपुरा बांध के पास के क्षेत्र का दौरा किया था और डिप्टी कमिशनर को फोन करके सूचित किया था कि वहां का जलस्तर बड़ी तेजी से बढ़ रहा है, इसीलिए इसे मजबूत करने के लिए तत्काल प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि दो दिनों तक कुछ भी नही किया गया , जिसके बाद आज सुबह तटबंध टूट गया। उन्होने कहा, ‘‘ अब तटबंध में चालीस फुट की दरार के कारण, बाढ़ के पानी से इसके आसपास के 35 गांवों को खतरा है और बुढ़लाडा और बरेटा हलका गंभीर रूप से प्रभावित होने की आशंका है’’। उन्होने कहा कि इसी तरह घग्गर नदी ने रोड़की में दरार पैदा हो गई जिससे सरदूलगढ़ के लगभग 12 गांवों को खतरा पैदा हो गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील करते हुए बीबा बादल ने नागरिक प्रशासन को राहत उपाय करने के अलावा दरार को बंद करने के लिए तुरंत कदम उठाने का निर्देश देने की अपील करते हुए कहा,‘‘ मुख्यमंत्री को तुरंत स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए और लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।  उन्होने विज्ञापन के लिए निर्धारित सारी धनराशि, जो सैंकड़ों करोड़ की राशि को बाढ़ राहत कार्यों के लिए  आवंटित करने की भी जोरदार अपील की है। उन्होने कहा, ‘‘पंजाब में बहुत फोटो सेशन हो चुके हैं, अब हमें पीड़ित लोगों की मदद के लिए ठोस राहत कार्य करने की आवश्यकता है’’।

बीबा बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पंजाब में बाढ़ राहत उपायों के लिए अतिरिक्त फंड आवंटित करने की भी अपील की है। उन्होने कहा, ‘‘ अभी हमारे पास ऐसी स्थिति है कि मुख्यमंत्री घोषणा कर रहे हैं कि वे केंद्र से फंड नही मांगेंगें, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री को इस संकट की घड़ी में लोगों को सांत्वना प्रदान करने के लिए केंद्रीय धनराशि मांगने से पीछे नही हटना चाहिए। उन्होेने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से संकट में फंसे पंजाबियों की मदद करने के लिए अतिरिक्त धन आवंटित करने की अपील करती हूं’’।

बठिंडा सांसद ने पंजाब सरकार को लोगों की भलाई के हित में अपने हरियाणा समकक्षों के साथ साथ हरियाणा के पड़ोसी जिले फतेहाबाद के नागरिक प्रशासन से समन्वय करने का भी अनुरोध किया है। उन्होने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर से भी जरूरत के समय अपने पंजाब समकक्ष की मदद करने के लिए निर्देश देने की अपील की है।
 

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़