विले फ्रेश ब्रांड के जरिए रायबरेली के 2 युवाओं ने रची आत्मनिर्भरता की सक्सेस स्टोरी दूध और दुग्ध प्रोडक्ट के जरिए रायबरेली में जीता कंज्यूमर का विश्वास

विले फ्रेश ब्रांड के जरिए रायबरेली के 2 युवाओं ने रची आत्मनिर्भरता की सक्सेस स्टोरी


दूध और दुग्ध प्रोडक्ट के जरिए रायबरेली में जीता कंज्यूमर का विश्वास

रायबरेली - 
देश का दर्पण 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत को पंख दे रहे रायबरेली के 2 युवाओं अभिषेक और भीष्मा की कहानी सफलता की मिसाल है। 2020 के कोरोना काल में नोएडा में इंजीनियर की नौकरी कर रहे दो युवाओं ने विचार किया कि ऐसे समय नौकरी जाने का डर है। क्यों ना अपने शहर चलें और वहां आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करें। यह तय कर नोएडा से दो युवा वर्क फ्रॉम होम नौकरी करने के साथ विले फ्रेश नमक दूध और दुग्ध प्रोडक्ट का स्टार्टअप किया। ब्रांड के ओनर ने डिजिटल प्लेटफार्म पर एडवर्टाइज करके यह कहा कि कोरोना के समय वह फर्श दूध डोर टू डोर सप्लाई करेंगे। मेहनत और लगन के चलते उन्होंने खुद कस्टमर के घर दूध पहुंचाया। ना कोई झिझक ना कोई शर्म बस मंजिल थी एक ऐसा ब्रांड खड़ा करना जिससे रायबरेली के साथ-साथ स्वास्थ्य और गुणवत्ता उसी के साथ किसानों का भी भला हो सके। जहां एक ओर डेरी कंपनी चार-पांच दिन पोस्चराइज दूध कस्टमर तक पहुंचाते हैं। वही दूसरी और विले फ्रेश ने 8 घंटे के अंदर कांच की बोतलों में दूध पैक करके सीधे कस्टमर तक पहुंचाने का काम कर रही है। इसी के साथ इस ब्रांड से जो भी किसान जुड़े हैं उनके खाते में सीधा पैसा भेजा जाता है। एक-एक पाई का हिसाब रखा जाता है और कस्टमर सेटिस्फेक्शन जानने के लिए ब्रांड के द्वारा समय-समय पर फोन करके फीडबैक लिया जाता है। आज लगभग 500 लीटर दूध तथा दूध के अन्य प्रोडक्ट कंपनी के द्वारा रायबरेली में सप्लाई किया जा रहा है। कस्टमर का रुझान भी बेहद अच्छा है दिन का दिन चेन बनती जा रही है लोग स्वस्थ दूध और प्रोडक्ट लेने के लिए कंपनी से संपर्क कर रहे हैं। जनता तक पहुंचने के लिए कंपनी के पास डिजिटल टीम भी है जो वेबसाइट के जरिए जनता से सीधा जोडने की कोशिश करती रहती है।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19