धौलपुर जिला नगर परिषद द्वारा धौलपुर के वार्ड नंबर 40 में पंचायती धर्मशाला का निर्माण करवाया जा रहा है


रिपोर्टर राजकुमार सैन
राजस्थान धौलपुर
मोबाइल 8239376107
दैनिक 21/11/2022


धौलपुर जिला नगर परिषद द्वारा धौलपुर के वार्ड नंबर 40 में पंचायती धर्मशाला का निर्माण करवाया जा रहा है नगर परिषद द्वारा हुए टेंडर के तहत ठेकेदार द्वारा पंचायती धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है पंचायती धर्मशाला में आप देखेंगे की निर्माण कार्य में लगाए जा रहे मानक को तय मानकों के अनुसार अनदेखा करके कार्य किया जा रहा है पंचायती धर्मशाला में तय मानकों के तहत कार्य नहीं किया जा रहा है जो ईट लगाई जा रही हैं वह घटिया किस्म की ईटों का प्रयोग किया जा रहा है साथ ही कार्य के दौरान कोई भी सुरक्षा के लहिजे से भी कार्य को अंजाम नही दिया जा रहा है जिस वजह से कोई भी बडी घटना कार्य के दौरान घट सकती हैं कार्य के दौरान नगर परिषद के टेंडर के दौरान के नियमों को तार पर रख कर ठेकेदार द्वारा नगर परिषद के सिस्टम को चुनौती दी जा रही है नगर परिषद द्वारा हुए टेंडर के तहत किए जा रहे पंचायती धर्मशाला कार्य निर्माण में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई भी मौखिक निरीक्षण नहीं करने की वजह से यह घटिया निर्माण ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा है अगर अधिकारी मौखिक निरीक्षण करें तो उनको पता चलेगा कि जिस नियम के तहत निर्माण करवाया जाना था उन सभी नियमों को तार पर रख कर कार्य को अंजाम दिया जा रहा है नगर परिषद भी टेंडर प्रक्रिया में नियम और शर्तें रखी थी वह शर्तें ठेकेदार द्वारा साइड रखते हुए अपने अनुसार घटिया सामग्री का प्रयोग करते हुए निर्माण करवा कर खानापूर्ति की जा रही है धौलपुर में यही नहीं के यहां पर ही घटिया कार्य करवाया जा रहा है घटिया कार्य करवाने के धौलपुर जिले में कई मामले अधिकारियों के सामने आए हैं लेकिन अधिकारी सांठगांठ करके मामलों को दबा देते हैं जिस के परिणाम कुछ ही दिनों में आपको सामने देखने को मिल ही जाते हैं चाहे वह घटिया सड़क निर्माण हो चाहे वह किसी बिल्डिंग निर्माण हो जिस घटिया निर्माण का खामियाजा तो आम जनता को ही उठाना पड़ता है एसी में बैठे अधिकारियों को किसी भी जनता की परवाह नहीं होती उनको तो सिर्फ अपनी जेब की परवाह होती है जिसकी वजह से आए दिन आम जनता को उन समस्याओं से जूझना पड़ता है अब देखता यह होगा नगर परिषद इस मामले पर कब तक मौखिक निरीक्षण कर मामले को संज्ञान में लेती है

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़