जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में मृग नयनी म. प्र. प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ


जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में मृग
 नयनी म. प्र. प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ



 भव्य स्तर पर मध्यप्रदेश शासन ग्रामोद्योग विभाग के प्रयोजन से जयपुर जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम परिसर में मध्यप्रदेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ प्रमुख सचिव कला एवं संस्कृति पर्यटन विभाग आईएएस गायत्री राठौर ने किया कार्यक्रम संचालक अनुभा श्रीवास्तव आयुक्त सह प्रबंध मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विभाग मध्यप्रदेश शासन ने बताया कि शिल्प कारो को रोजगार प्राप्त हो सके एवं जयपुर वासियों को एक ही छत के नीचे उत्तम गुणवत्ता की हस्तशिल्प की सामग्री प्राप्त हो सके प्रदर्शनी में 60 से 65 कारीगर अपनी कलाकृतियो हस्तशिल्प चंदेरी कोषा महेश्वर मलवरी तथा वाराणसी सिल्क साड़ी एवं मैटेरियल का प्रदर्शन करेंगे साथ ही वनस्पति रंगों से रंगी वाटिका बाग इंडिगो तथा ब्लॉक प्रिंट खास होगी पंच धातु की मूर्तियां टीकमगढ़ में बैतूल जिले से आदिवासी शिल्प विशेष रहेगा उपस्थित कारीगरों में करीब 7 जो कि राष्ट्रीय पुरस्कृत होंगे वही 15 के आसपास राज्य स्तर पुरस्कृत कारीगर उपस्थित रहेंगे मृगनयनी मध्यप्रदेश शासन का उद्देश्य है शिल्प कला को बढ़ावा एवं कारीगरों को रोजगार उपलब्ध कराना

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।