धौलपुर डॉ लोकेश चतुर्वेदी नें संबोधित करते हुए कहा की भाजपा का कार्यकर्ता हर परिस्थिति का सामना करते हुए अंत्योदय के लक्ष्य पर कार्य करता है।
रिपोर्टर राजकुमार सैन
राजस्थान धौलपुर
मोबाइल 8239376107
दैनिक 21/11/2022
अंत्योदय ही प्रमुख लक्ष्य - डॉ चतुर्वेदी
आज भाजपा नेता व संगठन सह प्रभारी जिला धौलपुर डॉ लोकेश चतुर्वेदी नें आज धौलपुर जिले की बाड़ी विधानसभा के बाड़ी शहर मंडल व बसेड़ी विधानसभा के सरमथुरा मंडल की कार्य समिति बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा का कार्यकर्ता हर परिस्थिति का सामना करते हुए अंत्योदय के लक्ष्य पर कार्य करता है। डॉ चतुर्वेदी ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी सर्वश्रष्ठ उदाहरण देते हुए कहा कि उनका जीवन हमारे लिए आदर्श है और उनका सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास का संकल्प ही अंत्योदय का
सर्वोत्तम उदाहरण है।
उज्जवला योजना, आवास योजना, सम्मान निधि, स्वछता योजना, जल जीवन मिशन, ग्राम ज्योति योजना जैसी हजारों योजनाओं का लाभ समाज का हर वर्ग ले रहा है।
कोरोना के टीके देश के लगभग हर व्यक्ति को लगे है और 2 लगे सबसे बड़ी बात सारे टीके निशुल्क लगे है। यही अंत्योदय की परिकल्पना है जो मोदी जी के नेतृव में साकार हो रही है।
डॉ चतुर्वेदी नें आगामी जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को आव्हान किया।
बाड़ी मंडल कार्य समिति की बैठक में प्रदेश व जिले द्वारा रखे गए राजनीतिक प्रस्ताव को युवा कार्यकर्ता धनंजय शर्मा नें रखा व 3 कार्यकर्ताओं ने उसका अनुमोदन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने उसे पास किया।
सरमथुरा मंडल में राजनीतिक प्रस्ताव को मंडल महामंत्री संजय शर्मा ने रखा।
सरमथुरा मंडल में जिला उपाध्यक्ष सुरेश कौशिक, ST मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ अमित मीना, मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण सोनी, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राम गोपाल हरदेनिया, मंडल अध्यक्ष बसेड़ी भैरो सिंह परमार नें संबोधित किया।
इस अवसर पर बाड़ी मंडल में कई कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष दिनेश मामा, विधानसभा प्रभारी प्रशांत परमार व जन आक्रोश यात्रा के विधसनसभ प्रभारी विष्णु सिंघल नें अपने विचार रखे।
मीडिया प्रभारी।
Comments
Post a Comment