महाराष्ट्रः पुणे में भीषण सड़क हादसा, 48 गाड़ियां आपस में टकराईं, मची अफरातफरी*


*महाराष्ट्रः पुणे में भीषण सड़क हादसा, 48 गाड़ियां आपस में टकराईं, मची अफरातफरी*

*महाराष्ट्र के पुणे के नवले पुल इलाके में रविवार रात को हाईवे पर भीषण हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक यहां करीब 48 गाड़ियां आपस में टकरा गईं. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई. एक्सीडेंट की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस औऱ फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं*

*बताया जा रहा है कि पुणे के नवले पुल इलाके में बेंगलुरु-मुंबई हाईवे पर ये भीषण हादसा हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक ज्यादा ढलान और तेज रफ्तार गाड़ियों के कारण इस इलाके में अक्सर ऐसे हादसे होते हैं. हालांकि अभी तक घायलों का पता नहीं चल सका है. लेकिन हादसे में करीब 48 गाड़ियों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है. गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए*.

*हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई है. साथ ही फायर ब्रिगेड की2 टीमें मौके पर रेस्क्यू में जुटी हुई हैं. लोगों को हादसे की जगह से दूर किया जा रहा है. हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं*.

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19