नहर में मिली भारी संख्या में आयरन की गोलियां सरकार के मंसूबों को लगाया जा रहा है पलीता लाखों रुपए की यह दवाइयां आखिर किसकी लापरवाही से फेंकी गई कौन है इस पूरी घटना का जिम्मेदार
योगी सरकार में सरकारी दवाओं के साथ हो रही है घोर लापरवाही
नहरों में पड़ी मिली दवाइयां
नहर में मिली भारी संख्या में आयरन की गोलियां सरकार के मंसूबों को लगाया जा रहा है पलीता
लाखों रुपए की यह दवाइयां आखिर किसकी लापरवाही से फेंकी गई कौन है इस पूरी घटना का जिम्मेदार
स्थानीय कस्बे के पूर्वी छोर पर स्थित तली में भारी संख्या में मिली आयरन की गोलियां क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
घटनाक्रम के अनुसार आज दिनांक 16 नवंबर दिन बुधवार को पूरे क्षेत्र में एक चर्चा फैल गई कि कस्बे के पूर्वी छोर पर स्थित नहर के अंदर भारी मात्रा में आयरन की गोलियां जिनकी एक्सपायरी तिथि 2023 है, तथा कुछ नहीं 2025 भी पड़ी हुई है किसी के द्वारा से दी गई हैं। यह सुनते ही उक्त स्थल पर लोगों का हुजूम लग गया मेडिकल लाइन से जुड़े कुछ लोगों ने दवावों को देखकर बताया कि यह दवाएं सरकारी अस्पताल में प्रसूताओं को वितरित करने के लिए सरकार द्वारा भेजी जाती है। और जिस अस्पताल में यह दवाएं जाती हैं वहां की आशा बहुएं, एएनएम तथा महिला हेल्प वर्कर अपने-अपने क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियां मुक्त वितरित करती हैं।
सवाल यह उठता है, लाखों की संख्या में यह गोलियां कहां से आई किसके द्वारा नहर में फेंकी गई, आखिर इनका वितरण क्यों नहीं कराया गया कुछ लोगों का यह भी मानना है कि किसी अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते इनका वितरण नहीं किया गया। परिणाम यह हुआ खारिज नहीं की गई, जांच में बराबर दिखाने के लिए कर्मचारियों द्वारा फेंकी गई है। फेंकने वालों की सोच थी की नहर विभाग द्वारा जब नेहरों में पानी छोड़ा जाएगा तो यह बह जाएंगी और उनका कारनामा उसी बहाव के साथ समाप्त हो जाएगा। परंतु उनका दुर्भाग्य यह रहा कि उनकी सोच के अनुरूप नहर विभाग द्वारा पानी ही नहीं छोड़ा गया और इस खेल का भंडाफोड़ हो गया।
क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि सरकार की जनहितकारी मंसूबों पर पानी फेरने वाले कर्मचारियों का पता लगाकर उन्हें दंडित करने का प्रयास किया जाएगा।
Comments
Post a Comment