हुगली चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की वार्षिक सभा आयोजित हुई।
पश्चिम बंगाल हुगली से
बिनय प्रकाश दास की रिपोर्ट
पल्स 24 न्यूज़
18/11/2022
: हुगली चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की वार्षिक सभा आयोजित हुई।
हुगली चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की वार्षिक सभा आयोजित हुई।
चुंचुड़ा रविंद्र भवन में हुगली चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 20वा 2022 वार्षिक सभा आयोजित।इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ पी दीपाप प्रिया, एडीएम डेवलपमेंट संदीप घोष,एडीएमएलआर वन्दना पोखरिया, एसडीओ सैकत गांगुली, डीसीपी हैडक्वार्टर निधि रानी, डायरेक्टर ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइज सुमनलाल गांगुली उपस्थित थे।इस सभा मे इंडस्ट्री के लिए भूमि अधिग्रहण सम्बंधित विषय पर चर्चा हुई। अधिकारियो ने उद्योग के लिए भूमि खरीदने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखने की बात कही. किसी भी प्राकर की समस्या उत्पन्न हो तो सीधे विभागीय अधिकारी से संपर्क करें।अगर वहां अगर समाधान नहीं हुआ तो अधिकारियो के कार्यालय में जा कर संपर्क करें,आप अगर समस्याओं को अधिकारियों के सामने लाएंगे तभी हल करने का प्रयास किया जायेगा। भूमि विभाग का हर आधिकारी आप लोग के साथ है।इस अवसर पर हुगली चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सचिव एसके गांगुली ने बताया कि प्रत्येक साल वार्षिक जनरल मीटिंग कर सदस्यो को जानकारी दी जाती है। उन्होंने उपस्थित अतिथियों और सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन दिया।
Comments
Post a Comment