धौलपुर में ट्रांसजेंडर्स दिवस का हुआ आयोजन
देश का दर्पण न्यूज़ के लिए राजस्थान धौलपुर से धर्मेंद्र बिधौलिया की रिपोर्ट।
Mo-9414307812
धौलपुर में ट्रांसजेंडर्स दिवस का हुआ आयोजन
एंकर -धौलपुर में कार्यालय सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं जिला विधिक प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में नगरपरिषद के सभागार में 20 नवंबर को ट्रांसजेंडर दिवस मनाया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव सुनीता मीणा ने उपस्थित ट्रांसजेंडरों को ट्रांसजेंडर दिवस की बधाई दी।
इस मौके पर मीणा ने उपस्थित ट्रांसजेंडरों को उनके कानूनी अधिकारों के एवं अन्य अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की।
इस मौके पर राजस्थान की प्रथम किन्नर पार्षद शोभा बाई ने ट्रांसजेंडर दिवस के अवसर पर देश के सभी ट्रांसजेंडर्स को बधाई देते हुए सभी से एकजुट एवं संगठित होकर समाज की सेवा करने का आह्वान किया।
इस मौके पर किन्नर शोभा बाई की टीम ने देशभक्ति से साराबोर गीत भी पेश किये और उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी।
इस मौके पर धौलपुर की प्रथम महिला ट्रांसजेंडर देविका मंगलामुखी ने उपस्थित लोगों का अभिवादन किया एवं अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में कैसे संघर्ष किया एवं आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि कैसे आज भी उन्हें हेय दृष्टि से देखा जाता है।
इस मौके पर सामाजिक अधिकारिता विभाग के निदेशक शेखावत,ट्रांसजेंडर देविका मंगला मुखी, आगरासे आई ट्रांसजेंडर खुशबू नंदगिरी, ट्रांसजेंडर रिंकी,किन्नर निशा बाई ,शिवानी बाई,ट्रांसजेंडर मुस्कान आदि उपस्थित थे।
बाइट -1-सुनीता मीणा ( सचिव, जिला विधिक प्राधिकरण धौलपुर )
बाइट - 2- शोभा बाई (राजस्थान की प्रथम किन्नर पार्षद)
धर्मेन्द्र बिधौलिया, धौलपुर
Mo-9414307812
20-11-22
Comments
Post a Comment