बलिया- आसचौरा रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात महिला का ट्रेन की जद में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सू


ट्रेन की चपेट में आने से महिला की हुई दर्दनाक मौत
रिपोटर-अभिषेक मिश्रा
स्थान- बलिया
डेट- 20/11/2022

बलिया- आसचौरा रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात महिला का ट्रेन की जद में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि छाता आसचौरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में एक महिला बैठी थी। इसी बीच ट्रैक पार करते समय ट्रेन की जद में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई। थोड़े ही देर में काफी संख्या में लोग जुट गए। सूचना के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष राज कपूर सिंह ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि महिला का शिनाख्त करने की कोशिश की गई। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सका। महिला हरे रंग की साड़ी, चेकदार ऊनी शाल, पहनी थी।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़