यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में करणी सेना का दिल्ली कूच, 23 अगस्त को महापंचायत*
*लोकेशन: भीलवाड़ा*
*संवाददाता:
*यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में करणी सेना का दिल्ली कूच, 23 अगस्त को महापंचायत*
*15000 KM जनजागरण यात्रा का मेवाड़ से आगाज, राज शेखावत ने संभाला मोर्चा*
*भीलवाड़ा।* यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 की विसंगतियों के विरोध में करणी सेना 23 अगस्त को दिल्ली में महापंचायत करेगी। इसे लेकर 15,000 किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा का आगाज मेवाड़ से किया गया।
बुधवार को भीलवाड़ा पहुंचे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि यूजीसी के नए रेगुलेशन से सामान्य वर्ग के साथ कुठाराघात हो रहा है। इसके विरोध में कई राज्यों के युवा इस आंदोलन से जुड़ेंगे।
यात्रा की शुरुआत मेवाड़ की धरोहर एकलिंगनाथ मंदिर में दर्शन के बाद हुई। डॉ. शेखावत ने कहा कि सरकार की इस नीति से सवर्ण समाज में भारी आक्रोश है।
*23 अगस्त को दिल्ली में महापंचायत*
डॉ. राज शेखावत ने बताया कि "यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत" 23 अगस्त को दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इसमें देशभर से बड़ी संख्या में युवा और समाज के लोग शामिल होंगे। यात्रा के दौरान हर जिले में जनजागरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जब तक यूजीसी रेगुलेशन वापस नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। करणी सेना सरकार से मांग करती है कि सामान्य वर्ग के हितों से खिलवाड़ बंद किया जाए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment