जयपुर उत्तर पुलिस का महिला एवं साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

जयपुर उत्तर पुलिस का महिला एवं साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान
जयपुर। महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जयपुर उत्तर पुलिस की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डीजीपी/आईजीपी पुलिस सम्मेलन-2024 की सिफारिश संख्या-12 के क्रम में आमजन को महिला एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान आयोजित किया जा रहा है।
अभियान के तहत जलमहल की पाल स्थित थाना ब्रह्मपुरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर (SIUCAW) सुरेंद्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त आमेर सुरेंद्र सिंह राणावत, थाना अधिकारी ब्रह्मपुरी हेमंत सिंह सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुरक्षा सखियों, छात्र-छात्राओं, सीएलजी एवं मोहल्ला समितियों के करीब 1500 सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 और राजकॉप ऐप के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर सुरक्षा के Do’s & Don’ts, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण, महिला बीट अधिकारी योजना और वरिष्ठ जन संबल योजना समेत विभिन्न सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई।
पुलिस की ओर से नवीन न्याय संहिता एवं महिला अपराधों में दंड के प्रावधानों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। जयपुर उत्तर के सभी थाना क्षेत्रों में इसी तरह के जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं, बालिकाओं, विद्यार्थियों और आमजन को महिला एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।








Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19