जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फायरिंग करने वाली गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार







जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फायरिंग करने वाली गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
जयपुर, 8 अगस्त। जयपुर पश्चिम के दौलतपुरा थाना पुलिस ने फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी।
पुलिस के मुताबिक, 3 अगस्त 2026 को परिवादी राजेंद्र मीणा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी रेवड़मल मीणा उर्फ राजवीर के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी से जा रहे थे। लक्की पंजाबी ढाबे के पास रेवड़मल को उतारते समय मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और जान से मारने की नीयत से उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।
मामले में दौलतपुरा थाना पुलिस ने मुकदमा नंबर 175/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 50 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितेश कुमार मीणा (26) निवासी खानपुर मीणा, थाना बाड़ी सदर, जिला धौलपुर और अनिल कुमार मीणा उर्फ सुखा (23) निवासी कुरगमा, तहसील बसेड़ी, थाना नादनपुर, जिला धौलपुर के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

पुलिस आरोपियों के अन्य सहयोगियों, वारदात में इस्तेमाल हथियार व वाहन तथा हथियार उपलब्ध कराने वाले स्रोतों के संबंध में आगे पूछताछ और अनुसंधान कर रही है।
पुलिस टीम: कार्रवाई थाना प्रभारी महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद तथा कांस्टेबल मनोज कुमार और भैरूराम की टीम ने की।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19