जयपुर ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई: 219.5 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
जयपुर, 6 अगस्त। जयपुर ग्रामीण जिले की आंधी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 219.5 ग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा और वृत्ताधिकारी जमवारामगढ़ के सुपरविजन में थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खरड़ रोड स्थित लुहारों की पुलिया के पास दबिश देकर आरोपी श्रवण मीणा (51) निवासी बड़ी ढाणी, खरड़ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 219.5 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और इसकी आपूर्ति किन लोगों को करता था।



Comments
Post a Comment