फुलेरा पुलिस की कार्रवाई: 40 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त










फुलेरा पुलिस की कार्रवाई: 40 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त
जयपुर ग्रामीण। फुलेरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 40 ग्राम अफीम बरामद की है। मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन लाल पुत्र बालूराम, जाति जाट, उम्र 48 वर्ष, निवासी ढवालों की ढाणी, तन कालख, थाना जोबनेर, जिला जयपुर ग्रामीण के रूप में हुई है।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से दो थैलियों में अफीम बरामद की, जिनमें अफीम सहित प्रत्येक थैली का वजन 20-20 ग्राम पाया गया। कुल 40 ग्राम अफीम को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल हीरो होंडा एचएफ डीलक्स बाइक नंबर RJ 14 KH 4927 को भी जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 189/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 और 8/25 के तहत कार्रवाई शुरू की है। मामले में अनुसंधान जारी है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक अमीचंद सहित पुलिस टीम के जवान शामिल रहे।





Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19