जमीन विवाद में हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त







जमीन विवाद में हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त
जयपुर ग्रामीण। जोबनेर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने जमीन विवाद के चलते कार से टक्कर मारकर मोहनलाल पर जानलेवा हमला किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को जयपुर से डिटेन करने के बाद गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक 3 अगस्त 2026 को हिंगोनिया क्षेत्र में करणसर रोड स्थित खेत से लौट रहे मोहनलाल को लोहरवाड़ा रोड के पास आरोपी राजेंद्र कुमार निठारवाल ने कार से टक्कर मार दी। शिकायत के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से पहले सामने से और बाद में पीछे से कार से टक्कर मारी, जिससे मोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों की रिपोर्ट पर जोबनेर थाने में अपराध संख्या 190/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की और आसूचना व तकनीकी सहायता के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई।
पुलिस ने राजेंद्र कुमार निठारवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी हिंगोनिया, थाना जोबनेर, जयपुर को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल स्कार्पियो कार नंबर RJ 14 UP 4966 को भी जब्त किया गया है।













Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19