जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
जयपुर, 8 अगस्त। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “मिशन जागृति” के तहत जयपुर दक्षिण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसटी जयपुर दक्षिण और थाना अशोक नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 23.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 7 अगस्त 2026 को की गई। जयपुर दक्षिण में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में डीएसटी जयपुर दक्षिण ने थाना अशोक नगर पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने मामले में 25 वर्षीय मोनूकुमार बैरवा, पुत्र बनवारी लाल बैरवा, निवासी गांव पालड़ी परसा, तहसील सांगानेर, थाना सेज, जयपुर पश्चिम को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 23.30 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
कार्रवाई में थाना अशोक नगर पुलिस टीम और डीएसटी जयपुर दक्षिण की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।


Comments
Post a Comment