जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी पिस्टल के साथ 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
जयपुर, 7 अगस्त। जयपुर दक्षिण पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुहाना थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुहाना थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए संदीप वैष्णव (23) को मुहाना मंडी स्थित विनोद अग्रवाल की दुकान से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित संगठित अपराध की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी संदीप वैष्णव पूर्व में भी लूट और अवैध हथियारों से जुड़े करीब चार मामलों में जेल जा चुका है और उसे आदतन अपराधी बताया गया है।
पुलिस ने बताया कि विशेष टीम द्वारा थाना क्षेत्र में पूर्व के चालानशुदा अपराधियों और सक्रिय अपराधियों की लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान संदीप वैष्णव के हथियार लेकर घूमने की सूचना मिलने पर टीम ने उसे चिन्हित कर दबोचा।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुहाना थाने में प्रकरण संख्या 751/2026 दर्ज किया गया है और मामले में आगे अनुसंधान जारी है। पुलिस ने बरामद देशी पिस्टल को जब्त कर लिया है।



Comments
Post a Comment