जयपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सफलता: आभूषण चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, एटीएम व वाहन लूट का भी कबूलनामा






जयपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सफलता: आभूषण चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, एटीएम व वाहन लूट का भी कबूलनामा
जयपुर। जयपुर ग्रामीण पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। ग्राम ईटावा भोपजी स्थित शुभम ज्वैलर्स में हुई आभूषण चोरी की वारदात में शामिल फरार आरोपी विष्णु स्वामी को पुलिस थाना सामोद की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण श्री हनुमान प्रसाद, आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16 जुलाई 2026 को परिवादी तुलसीराम पुत्र नरसीलाल निवासी बांस का टिबा, निवाणा थाना गोविन्दगढ़ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ग्राम ईटावा भोपजी में श्री कृष्णा कॉम्प्लेक्स में उनकी दुकान है। 15 जुलाई 2026 को शाम करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। अगली सुबह कॉम्प्लेक्स मालिक रोनक सैन ने सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। रात में अज्ञात लोगों ने चोरी की। जांच में पाया गया कि दुकान से चांदी की ज्वेलरी, पुरानी पायजेब, जोड़े, ब्रेसलेट, कड़ा, चूड़ी व अन्य स्क्रैप करीब 1.5 किलोग्राम, सोने के कांटे वाले पेंडेंट, सोना कटाई करीब 15-20 ग्राम तथा नकदी करीब 50 हजार रुपये चोर चुरा ले गए। इस पर थाना सामोद में धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत एफआईआर संख्या 192/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इससे पहले इस मामले में मुख्य आरोपी राहुल भाटी सहित रामचंद्र यादव व राहुल गुर्जर को गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन अन्य आरोपी फरार थे। उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री नीरज पाठक व वृत्ताधिकारी गोविन्दगढ़ श्री शिवा शर्मा के निकटतम सुपरविजन तथा थानाधिकारी सामोद श्री हेमराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। खुफिया जानकारी व तकनीकी सहायता से फरार आरोपी विष्णु स्वामी को करबा रेनवाल से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में 12 जुलाई 2026 को थाना प्रतापनगर क्षेत्र में परिवादी जितेंद्र सिंह जादोन के साथ हुई वाहन लूट की वारदात तथा 15 जुलाई 2026 को थाना चौमू क्षेत्र के ग्राम जैतपुरा में एटीएम लूट के प्रयास की वारदात भी कबूल की है। प्रतापनगर थाने के मामले में आरोपी पर दो हजार रुपये का ईनाम भी घोषित था।
आरोपी का परिचय
विष्णु स्वामी, पुत्र श्री लक्ष्मीनारायण स्वामी, उम्र 23 वर्ष, निवासी पथरमंडी रेनवाल, थाना रेनवाल, जिला जयपुर।
पुलिस टीम
थानाधिकारी श्री हेमराज सिंह, एसआई श्री रामकरण, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार (504), हरिश कुमार (1868) व वीरेंद्र कुमार (2508)। विशेष योगदान हेड कांस्टेबल हरिश कुमार (1868) का रहा।



Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19