जयपुर ग्रामीण: पुलिस थाना परिसर में अश्लील रील बनाकर अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार








जयपुर ग्रामीण: पुलिस थाना परिसर में अश्लील रील बनाकर अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण, 6 अगस्त 2026। पुलिस थाना दूदू के परिसर में अश्लील रील बनाकर सोशल मीडिया पर लाइक और व्यू के लिए अपलोड करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत शांति भंग का मामला दर्ज किया गया है।
जिला जयपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक श्री हनुमान प्रसाद आईपीएस ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा राजस्थान जयपुर के निर्देश पर राज्य में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था स्थापित करने और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए 20 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द व महिला/बच्चों के प्रति अनुचित पोस्ट अपलोड करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा व वृत्त अधिकारी दूदू श्री अनुपम मिश्रा के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी दूदू श्री संजय प्रसाद पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा आज दिनांक 6 अगस्त 2026 को पुलिस थाना दूदू परिसर में युवक सुनील (पुत्र हरजीनाथ, जाति नाथ, निवासी इंदिरा कॉलोनी दूदू) द्वारा सरकारी परिसर में अश्लील रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर लाइक व व्यू के चक्कर में रील बनाई थी।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
सुनील, पुत्र हरजीनाथ, जाति नाथ, उम्र 18 साल, निवासी इंदिरा कॉलोनी दूदू, पुलिस थाना दूदू, जिला जयपुर ग्रामीण।
पुलिस टीम
श्री संजय प्रसाद (पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी), श्री राजेन्द्र कां. 2377, श्री सुशील कां. 2404, श्री कुलदीप कां. 112, श्री कैलाश कां. 1934।
जयपुर ग्रामीण पुलिस की अपील
सोशल मीडिया का उपयोग करते समय जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली, धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली या सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाली कोई भी पोस्ट, फोटो, वीडियो या टिप्पणी साझा न करें।
महिलाओं एवं बच्चों की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाली, अश्लील, अपमानजनक या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट या फॉरवर्ड करने से बचें।
किसी भी समाचार, फोटो या वीडियो को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। अफवाहों का हिस्सा न बनें।
सोशल मीडिया का उपयोग समाज में भाईचारा, शांति और सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए करें।
याद रखें, सोशल मीडिया पर कानून का उल्लंघन करने वाली पोस्ट करने या साझा करने पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।




Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19