नलदेश्वर कुंड के झरने में नहाने उतरे 27 वर्षीय युवक की डूबने से मौत।
नलदेश्वर कुंड के झरने में नहाने उतरे 27 वर्षीय युवक की डूबने से मौत।
अलवर
अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित नलदेश्वर में एक दर्दनाक हादसा हो गया।
बारिश के झरने में नहाने पहुंचे 27 वर्षीय युवक की कुंड में डूबने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान अनिल जाटव निवासी देसूला के रूप में हुई है। वह पेशे से सेटरिंग का काम करता था।
जानकारी के अनुसार अनिल अपने दोस्तों के साथ नलदेश्वर गया था। झरने के नीचे बने कुंड में नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। साथियों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की और पानी से बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार सभी दोस्त एक साथ घूमने गए थे।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग़ौरतलब रहे की बरसात के मौसम में नलदेश्वर जैसे पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग झरनों और कुंडों में नहाने पहुंचते हैं। ऐसे में गहरे पानी और तेज बहाव के कारण हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। यह घटना एक बार फिर प्राकृतिक जल स्रोतों पर सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर करती है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाईट,,,, संजय मृतक के परिजन
Comments
Post a Comment