धौलपुर-सैपऊ तहसीलदार का रीडर का बाबू 4 हजार की रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
धौलपुर-सैपऊ तहसीलदार का रीडर का बाबू 4 हजार की रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
देश का दर्पण न्यूज़, धौलपुर (धर्मेन्द्र बिधौलिया ) 5 अगस्त।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की धौलपुर टीम ने बुधवार को सैपऊ तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए लिपिक (बाबू) वीरेंद्र कुमार को ₹4,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर भूमि के सीमा ज्ञान (सीमांकन संबंधी कार्य) के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
एसीबी के डिप्टी प्रेमचंद मीणा ने बताया कि 18 जून को एक परिवादी ने धौलपुर एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सैपऊ तहसील में तहसीलदार के रीडर (लिपिक) वीरेंद्र कुमार सीमा ज्ञान कराने के बदले ₹18,000 की रिश्वत मांग रहा है।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का भौतिक सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ट्रैप की योजना बनाई गई।
जांच में सामने आया कि परिवादी शिकायत दर्ज कराने से पहले आरोपी को ₹10,000 दे चुका था। इसके बाद आरोपी शेष राशि के लिए लगातार दबाव बना रहा था। योजना के तहत बुधवार को एसीबी टीम ने सैपऊ तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए आरोपी को ₹4,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Comments
Post a Comment