जयपुर ग्रामीण: अमरसर में अवैध गांजा की तस्करी का भंडाफोड़, 100 ग्राम जब्त, महिला गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण: अमरसर में अवैध गांजा की तस्करी का भंडाफोड़, 100 ग्राम जब्त, महिला गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण। ड्रग्स तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत अमरसर पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला से 100 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर गिरफ्तार किया है। आरोपिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक श्री हनुमान प्रसाद, आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्रग्स तस्करों, सप्लायरों और उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में 4 अगस्त 2026 को डीएसटी टीम जयपुर ग्रामीण की आसूचना पर थाना अमरसर क्षेत्र में कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री नीरज पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा श्री रणवीर सिंह और वृत्ताधिकारी शाहपुरा श्री लक्ष्मीनारायण सैनी के सुपरविजन में थानाधिकारी अमरसर श्री कमल सिंह (पुलिस निरीक्षक) तथा डीएसटी टीम प्रभारी श्री सुहेल खान (उप निरीक्षक) की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई।
घटना का विवरण
दिनांक 4 अगस्त को डीएसटी की सूचना पर थानाधिकारी श्री कमल सिंह मय जाप्ता सांसी की ढाणी तन जगतपुरा स्थित पानी की टंकी के पास पहुंचे। वहां एक महिला अपने हाथ में लटकी बड़ी प्लास्टिक थैली से एक व्यक्ति को छोटी थैली निकालकर देते नजर आई। पुलिस जीप देखकर थैली लेने वाला व्यक्ति मौके से भाग निकला। महिला भी भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया। भागने वाले व्यक्ति ने अंधेरे का फायदा उठाकर सरकंडे और बाजरे की फसल में छिपकर भाग निकला।
डिटेन की गई महिला ने अपना नाम कविता सांसी, पत्नी मनीष सांसी, जाति सांसी, उम्र 23 वर्ष, निवासी जीतावास कानोता थाना कानोता जिला जयपुर, पुत्री दिलीप सासी निवासी गोठड़ा थाना दादिया जिला सीकर, हाल ननिहाल जगतपुरा थाना अमरसर जिला जयपुर बताया। उसने थैली में गांजा होने की बात स्वीकार की। लाईसेंस या अनुज्ञापत्र न होने पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत 100 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर कविता सांसी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
कविता सांसी, पत्नी मनीष सांसी, जाति सांसी, उम्र 23 वर्ष, निवासी जीतावास कानोता थाना कानोता जिला जयपुर (हाल ननिहाल जगतपुरा थाना अमरसर)।
जब्ती
अवैध मादक पदार्थ गांजा – 100 ग्राम।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
श्री कमल सिंह (थानाधिकारी), श्री सूरजमल सउनि, श्री रामनिवास सउनि, श्री ओमप्रकाश कांनि. 2222, सुश्री पूजा कंवर म. कांनि. 2442, श्री सुरेन्द्र कांनि. चालक 1564।
विशेष भूमिका
श्री सुहेल खान (उप निरीक्षक, प्रभारी डीएसटी टीम), श्री रामनिवास सउनि (डीएसटी), श्री सतेन्द्र सिंह सउनि (डीएसटी), श्री सुभाष कांनि 1971 (डीएसटी), श्री राजू कांनि चालक 1656 (डीएसटी)।
पीआरओ-जिला पुलिस जयपुर ग्रामीण।

Comments
Post a Comment