Posts

जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा

Image
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा जयपुर। जयपुर दक्षिण पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘साइबर शील्ड’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास मिले बैंक खातों के विश्लेषण से एक करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी सामने आई है। वहीं 1930 साइबर पोर्टल पर अलग-अलग राज्यों से प्राप्त 8 शिकायतों में आरोपियों द्वारा करीब 2.50 लाख रुपये की ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी कॉल सेंटर के जरिए ‘100 PANEL’ और ‘RAMESH247.COM’ नाम की वेबसाइटों पर ऑनलाइन गेमिंग का लालच देते थे। लोगों को गेमिंग और निवेश के नाम पर फंसाकर पहले उनकी आईडी बनाई जाती थी। इसके बाद व्हाट्सऐप के जरिए बैंक डिटेल और दस्तावेज हासिल किए जाते थे। आईडी बनाने के नाम पर शुरुआती तौर पर 500 रुपये लिए जाते थे और बाद में लोगों से ऑनलाइन गेमिंग व निवेश के ना...

जयपुर उत्तर पुलिस का महिला एवं साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

Image
जयपुर उत्तर पुलिस का महिला एवं साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान जयपुर। महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जयपुर उत्तर पुलिस की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डीजीपी/आईजीपी पुलिस सम्मेलन-2024 की सिफारिश संख्या-12 के क्रम में आमजन को महिला एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत जलमहल की पाल स्थित थाना ब्रह्मपुरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर (SIUCAW) सुरेंद्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त आमेर सुरेंद्र सिंह राणावत, थाना अधिकारी ब्रह्मपुरी हेमंत सिंह सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुरक्षा सखियों, छात्र-छात्राओं, सीएलजी एवं मोहल्ला समितियों के करीब 1500 सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 और राजकॉप ऐप के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर सुरक्षा के Do’s & Don’ts, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला शक्ति...

जयपुर की पुरानी हवेली से मिले गुप्त खजाने को खुर्द-बुर्द करने का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Image
https://www.instagram.com/reel/DbyCozJhKBg/?igsh=MXhrZG44Z2Rla2tjNw== https://youtu.be/7fddErYaq60?si=x7-0MYGJzr2l6mDK जयपुर की पुरानी हवेली से मिले गुप्त खजाने को खुर्द-बुर्द करने का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार 66.400 किलो चांदी की दो बड़ी सिल्लियां बरामद, हवेली तोड़ने के दौरान मिले थे चांदी के सिक्के और स्वर्ण कलश जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस और डीएसटी जयपुर उत्तर ने करीब 10 महीने पुरानी गुप्त खजाने को खुर्द-बुर्द करने की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 66.400 किलोग्राम वजन की चांदी की दो बड़ी सिल्लियां बरामद कर जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार, विद्याधर का रास्ता, त्रिपोलिया बाजार स्थित भवन नंबर 630 को तोड़कर नया भवन बनाने के दौरान कथित तौर पर कीमती सामान मिला था। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें करीब 10-15 चांदी की सिल्लियां, 14-15 स्वर्ण कलश जिनमें सोने के सिक्के भरे होने की बात कही गई तथा करीब 8,000 से 10,000 पुराने चांदी के सिक्के शामिल थे। आरोप है कि यह सामान भवन मालिक को सौंपने के बजाय आरोपियों ने आपस में मिलकर खुर्द-बुर्द कर दिया। मामले ...

राजसमंद, 05 अगस्त 2026 भीम क्षेत्र में भूमि आवंटन एवं देवगढ़ क्षेत्र में ग्रामीणों पर अत्याचार के मामलों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से की मुलाकात

Image
राजसमंद, 05 अगस्त 2026 भीम क्षेत्र में भूमि आवंटन एवं देवगढ़ क्षेत्र में ग्रामीणों पर अत्याचार के मामलों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से की मुलाकात राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री आदित्य प्रताप सिंह चौहान एवं पूर्व भीम विधायक श्री सुदर्शन सिंह रावत के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से मुलाकात कर दो महत्वपूर्ण जनहित के मामलों पर ज्ञापन सौंपे तथा शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पहले ज्ञापन में भीम क्षेत्र के ग्राम पीपली नगर की सार्वजनिक गोचर (चारागाह) भूमि को कथित रूप से औद्योगिक उपयोग के लिए आवंटित किए जाने का विरोध किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह भूमि वर्षों से ग्रामीणों एवं पशुपालकों की आजीविका का आधार रही है। उन्होंने मांग की कि भूमि की वर्तमान राजस्व स्थिति की निष्पक्ष जांच कराई जाए, किसी भी प्रकार के आवंटन या उपयोग परिवर्तन पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा ग्रामीणों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। दूसरे ज्ञापन में देवगढ़ तहसील के नाथों का बाड़िया गांव के ग्रामीणों की ओर से संचालित ग्रेनाइट खदानों से जुड़ी समस्याओं को उठाया ...

यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में करणी सेना का दिल्ली कूच, 23 अगस्त को महापंचायत*

Image
*लोकेशन: भीलवाड़ा*   *संवाददाता:  *यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में करणी सेना का दिल्ली कूच, 23 अगस्त को महापंचायत* *15000 KM जनजागरण यात्रा का मेवाड़ से आगाज, राज शेखावत ने संभाला मोर्चा* *भीलवाड़ा।* यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 की विसंगतियों के विरोध में करणी सेना 23 अगस्त को दिल्ली में महापंचायत करेगी। इसे लेकर 15,000 किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा का आगाज मेवाड़ से किया गया। बुधवार को भीलवाड़ा पहुंचे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि यूजीसी के नए रेगुलेशन से सामान्य वर्ग के साथ कुठाराघात हो रहा है। इसके विरोध में कई राज्यों के युवा इस आंदोलन से जुड़ेंगे। यात्रा की शुरुआत मेवाड़ की धरोहर एकलिंगनाथ मंदिर में दर्शन के बाद हुई। डॉ. शेखावत ने कहा कि सरकार की इस नीति से सवर्ण समाज में भारी आक्रोश है। *23 अगस्त को दिल्ली में महापंचायत*   डॉ. राज शेखावत ने बताया कि "यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत" 23 अगस्त को दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इसमें देशभर से बड़ी संख्या में युवा और समाज के लोग शामिल होंगे। यात्रा के दौरान हर जिले में जनजागरण किया...

भीलवाड़ा: सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह का निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

Image
भीलवाड़ा: सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह का निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर भीलवाड़ा, 6 अगस्त। भीलवाड़ा के सदर थाना प्रभारी (SHO) लोकपाल सिंह का गुरुवार सुबह उदयपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। गोली लगने के बाद उन्हें पहले भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उदयपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि बुधवार रात लोकपाल सिंह अपने सरकारी आवास पर लहूलुहान अवस्था में मिले थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें उनकी सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है। लोकपाल सिंह के निधन की खबर से भीलवाड़ा पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार लोकपाल सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान विजयनगर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ कि...

राजसमंद जिला सनवाड़ क्षेत्र खोड़ी चावड़ माताजी के पास स्वरूप सागर तालाब में बाजरा का खेत से 10फिट लंबा अजगर नजर आया

Image
*राजसमंद जिला सनवाड़ क्षेत्र खोड़ी चावड़ माताजी के पास स्वरूप सागर तालाब में बाजरा का खेत से 10फिट लंबा अजगर नजर आया जबकि इस क्षेत्र में चार अजगर पूर्व में ~~ बाजरा के खेत से पकड़ चुका हूं*बाजार के खेत में अजगर नजर आया उसे समय हड़कंप मच गया सोचा मिलते ही वन विभाग को सूचना दी रेस्क्यू टीम के सत्यानंद जी गरासिया ने रेस्क्यू टीम के पन्नालाल कुमावत मय टीम को सूचना दी मौके पर जाकर देखा अजगर बहुत ही गुसेल था बड़े मुश्किल से अजगर रेस्क्यू किया पूर्व में भी इसी इलाके से कई अजगर रेस्क्यू किया उच्च अधिकारी के निर्देशानुसार जंगल में छोड़ा स्थानीय सहयोगी टीम के रमेश कुमावत कमलेश कुमावत, लोकेश कुमावत आदि ने सहयोग किया