स्लग - गांवो में घुसा बाढ़ का पानी, ग्रामीणों ने बंधे का लिया सहारा।


 स्लग - गांवो में घुसा बाढ़ का पानी, ग्रामीणों ने बंधे का लिया सहारा।
रिपोर्ट- संजय कुमार तिवारी- 9473963673
स्थान- बलिया यूपी
डेट- 29/08/2022
एंकर - उत्तर प्रदेश के बलिया से खबर आ रही हैं जहाँ बलिया के बैरिया तहसील के प्रसाद छपरा में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से गांवो में बाढ़ का पानी घुस गया हैं। बाढ़ का पानी के घुसने से बाढ़ पीड़ित अब अपने सामान को सिर पर रखकर बंधे पर ले जा रहे हैं वही महिला भी कुछ कम नही अपनी जान को जोखिम में डालकर सिर पर सामान लेकर अपने बच्चों के साथ गांव से बाहर आ रही हैं ग्रामीणों ने बाढ़ के पानी को देखते हुए गांव को अब छोड़कर बंधे का सहारा ले रहे हैं।यह एनएच 31 हैं और एनएच 31 पर बाढ़ पीड़ित अपना आशियाना बना रहे हैं।जरा गौर से देखिए इस तस्वीर को अपने आशियाने के कैसे रह रहे हैं बाढ़ पीड़ित किसी तरह से अपनी जिंदगी गुजारने को मजबूर हो गए हैं बाढ़ पीड़ित लोगों के पशुओ के लिए कोई भी व्यवस्था नही की गई हैं ।अपने आशियाने में रह रहे बाढ़ पीड़ितों को ग्रामप्रधान से कोई मदद नही मिल रही हैं और नही जिला प्रशासन से अभीतक कोई मदद नही मिल रही हैं।हम लोग अपना अपना तिरपाल लगाकर रह रहे है।बड़ा कठिन हैं यहां पर अपने सामान को संभालने में खाने के नाम पर बस खानापूर्ति की गई हैं एक एक पूड़ी लोगो को दी गईं है किसी को पूड़ी मिली हैं तो किसी को सब्जी मिली हैं।मौषम की मार से खेती भी समाप्त हो जा रही है।वही ग्राम प्रधान का कहना है कि बाढ पीड़ितों को कल से पूड़ी सब्जी दी जा रही है।लेखपाल साहब दुबे छपरा से पूड़ी मनवाए थे। आज से बनवा रहे हैं आज पुरो तरह से गांवो में पानी आ जायेगा।
बाइट- संजीत यादव बाढ़ पीड़ित।
बाइट- बैद्य चंद्रबली राम बाढ़ पीड़ित।
बाइट- ब्रह्मा शंकर राम।
बाइट- महिला।
बाइट- ग्रामप्रधान प्रसाद छपरा।

Comments

Popular posts from this blog

रानोली गणगौर स्टेडियम में दों दिवसीय गणगौर मेले का आगाज...* *पंचायत प्रसाशन की और से लगाऐं गए सीसीटीवी कैमरे...*

मण्डल रेल प्रबन्धक ने मंडलीय अधिकारियों संग किया बनारस - प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण , दिए दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश न्यूज़, मऊ में टीएसी टीम ने परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता