शहर के निचले हिस्से के घुसा बाढ़ का पानी।

 शहर के निचले हिस्से के घुसा बाढ़ का पानी।
रिपोर्ट - संजय कुमार तिवारी - 
स्थान- बलिया यूपी
डेट - 26/08/2022
एंकर - यूपी के बलिया में गंगा नदी का पानी शहर के निचले इलाके में घुस आया है। जिसकी वजह से निराला नगर के घरों को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है और पूरा इलाका पानी से घिर गया है। यही नही शहर का गायत्री शक्ति पीठ मंदिर भी गंगा नदी के पानी से चारो तरफ से घिर गया है जिस कारण लोगों से उसका संपर्क टूट गया है।जिसको लेकर डीएम ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर आ जाने का नोटिस दे कर अलर्ट कर दिया है। डीएम की माने तो जनपद बलिया में अभी वर्तमान में गंगा नदी खतरे के निशान से लगभग 2 मीटर ऊपर बह रही है और जितने भी गांव वर्तमान में प्रभावित हैं सब को नोटिस दे दिया गया है कि सुरक्षित स्थान पर आ जाएं। वही शहर के निचले इलाके में पानी घुसने को लेकर प्रशासन की तरफ से क्या व्यस्था की गई है के सवाल पर कहा कि सब लोगों को नोटिस दिया गया है और अलर्ट किया गया है कि सब लोग सुरक्षित स्थान पर आ जाएं।


Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।