मोहम्मदी खीरी,आईटीआई बिल्डिंग बनी शोपीस चारों तरफ खड़ी घास

आईटीआई बिल्डिंग बनी शोपीस चारों तरफ खड़ी घास


देश का दर्पण/सिदाकत मंसूरी।

मोहम्मदी खीरी।अमीन नगर ब्लाक कुंभी के गांव बरेठी में पिछले कई सालों से राजकीय औघोगिक प्रशिक्षण संस्थान की बिल्डिंग बनी है लेकिन शिक्षण कार्य नहीं हो रहा है बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो रही है और करोड़ों की लागत से बनी बिल्डिंग धूल चाट रही है इस कॉलेज के नाम से प्रवेश छात्रों के होते हैं लेकिन शिक्षण कार्य यहां से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर लखीमपुर जिले से हो रहा है क्षेत्रीय लोगों के बच्चे आईटीआई शिक्षा से वंचित चल रहे हैं करोड़ों रुपए खर्च करके गांव बरेठी में आईटीआई कॉलेज की बिल्डिंग की रखवाली सिर्फ एक चौकीदार कर रहा है बिल्डिंग के चारों तरफ झाड़ियां उग आई हैं लगता है कि सालों से साफ सफाई नहीं हुई है और ना ही किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस और ध्यान देना उचित समझा सरकार ने करोड़ों खर्च करके बिल्डिंग तो बनवा दी लेकिन स्टाफ की नियुक्ति नहीं की जिस को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैला हुआ है

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19