राजस्थान न्यूज़, महिलाएं प्रशिक्षण को लेकर अपने रोजगार के रूप में शुरू करें और अपना व अपने परिवार के आर्थिक स्तर को उंचा उठाएं *




महिलाएं प्रशिक्षण को लेकर अपने रोजगार के रूप में शुरू करें और अपना व अपने परिवार के आर्थिक स्तर को उंचा उठाएं *
देश का दर्पण न्यूज़ संवाददाता महीपाल पलवल हरियाणा* चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अंर्तगत कृषि विज्ञान केन्द्र मंडकौला के प्रागंण में कौशल विकास को बढावा देने के लिए चलाए जा रहे पांच दिवसीय कटाई व सिलाई प्रशिक्षण के समापन समारोह में विधायक प्रवीण डागर की धर्मपत्नी कमलेश डागर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सर्वप्रथम केन्द्र परिसर में पौधारोपण किया व प्रशिक्षणार्थियों को भी पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होनें अपने अभिभाषण में प्रतिभागियों से आह्वïान किया कि वे इस प्रशिक्षण को लेकर अपने रोजगार के रूप में शुरू करें और अपना व अपने परिवार के आर्थिक स्तर को उंचा उठाएं और निरन्तर आगे बढऩे का प्रयास करती रहें। यह प्रशिक्षण शिविर 22 से 26 अगस्त तक चलाया गया। इसमें आटा, बारोटा, मानुवास, स्यारोली, मंडकौला और नूंह की 30 अनुसूचित जाति की महिलाओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र मंडकोला के वरिष्ठ संयोजक डा. डी.वी. पाठक ने प्रतिभागियों को कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की संयोजक डा. कान्ता सभ्रवाल ने महिलाओं को अपने व्यक्तित्व के अनुरूप कपड़ों का चुनाव, सूट-सलवार, डिजाइनर सूट, प्लाजो, फ्रॉक, जूट के बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया। केन्द्र के बागवानी विशेषज्ञ डा. आर.एस. सैनी ने स्वयं सहायता समूह बनाकर काम करने के फायदे व समूह बनाने के तरीके को विस्तार से बताया और जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner