राजस्थान न्यूज़ ,गहलोत का सारा ध्यान अपनी कुर्सी सुरक्षित करने में , जबकि प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित:अनुराधा माहेश्वरी*
*गहलोत का सारा ध्यान अपनी कुर्सी सुरक्षित करने में , जबकि प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित:अनुराधा माहेश्वरी*
*प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध, दुष्कर्म की घटनाओं,व जयपुर रेलवे स्टेशन के बाहर महिला के साथ दुष्कर्म मामले पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा, महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं भाजपा जयपुर शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री निवास के बाहर बिगड़ी कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया | मुख्यमंत्री आवास के बाहर महिला कार्यकर्ताओं ने काले झंडे व हाथो में तख्ती लेकर विरोध दर्ज कराया*
*इस दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें सोडाला थाने ले जाया गया हैl*
*जयपुर शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी ने बताया कि साढ़े 3 सालों से जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से प्रदेश महिला अपराधों का पर्याय बन चुका है देश में महिला अपराध के आंकड़े शीर्ष पर हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साढ़े 3 साल से अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उनका कोई ध्यान नहीं है आज राजस्थान प्रदेश की बढ़ते दुष्कर्म के मामलों से प्रदेश की साख को बट्टा लगा है, भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं के लिए न्याय की लड़ाई हर संभव तरीके से लड़ेगा*
Comments
Post a Comment