जयपुर राजस्थान ,,,,महात्मा गांधी पुस्तकालयों एवं वाचनालयों के लिए 8.98 करोड़ रुपए स्वीकृत*

*महात्मा गांधी पुस्तकालयों एवं वाचनालयों के लिए 8.98 करोड़ रुपए स्वीकृत*

देश का दर्पण न्यूज
संवाददाता सुरेन्द्र कुमार सोनी

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 14 हजार 970 महात्मा गांधी पुस्तकालयों एवं वाचनालयों में समाचार पत्र-पत्रिका उपलब्ध कराने के लिए 8.98 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
श्री गहलोत की इस स्वीकृति से आमजन समाचार पत्र-पत्रिकाओं का निःशुल्क अध्ययन कर सकेंगे। इससे विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अपने सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी को सुदृढ़ कर सकेंगे और जन सामान्य में पढ़ने की रुचि विकसित हो सकेगी। इसके साथ ही पुस्तकालय एवं वाचनालय में पाठक महात्मा गांधी के जीवन एवं मूल्यों पर उपलब्ध साहित्य और अन्य अध्ययन सामग्री का अध्ययन कर गांधी दर्शन से जुड़ सकेंगे। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी महात्मा गांधी पुस्तकालय एवं वाचनालय के लिए 8.98 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19