डलमऊ रायबरेली,, दूल्हा दरवाजे पर लेकर पहुँचा बारात, तो दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार


दूल्हा दरवाजे पर लेकर पहुँचा बारात, तो दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार



डलमऊ,रायबरेली
ज्ञान प्रकाश तिवारी
देश का दर्पण



:- रायबरेली के डलमऊ नगर पंचायत क्षेत्र के पास की अजीबोगरीब हुई घटना,घोड़ी पर सवार होकर दूल्हा गाजे-बाजे के साथ एक दुल्हन को लेने के लिए बारात लेकर उसके घर पहुंचा लड़की पक्ष के द्वारा बारातियों का स्वागत सत्कार धूमधाम से किया गया। हंसी खुशी का माहौल था युवक डीजे की धुन पर थिरक रहे थे क्योंकि कुछ देर बाद स्टेज पर वरमाला डाली जानी थी। लेकिन अचानक दुल्हन मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। देखते ही देखते जहां पर खुशियों का माहौल था वहां पर मातम छा गया। परिजनों व रिश्तेदारों के द्वारा दुल्हन की खोजबीन शुरू हुई लेकिन कहीं पता नहीं चला कुछ देर बाद जब दुल्हन गायब होने की भनक बारातियों को लगी तो अफरा-तफरी मच गई मामला विवाद तक पहुंच गया । गदागंज थाना क्षेत्र के आशानंद पुर निवासी रामनरेश की लड़की की बुधवार को शादी थी। बारात आनी थी लेकिन वरमाला डालने से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी शेखनहार निवासी मुन्ना के साथ अचानक गायब हो गई। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सेमौरी निवासी कल्लू के बेटे अजय की बारात आई हुई थी।शादी की पूरी तैयारियां चल रही थी । लेकिन शाम लगभग 7:00 बजे दुल्हन अचानक गायब हो गई । इसके बाद बारातियों में हड़कंप मच गया। घराती बाराती में विवाद उत्पन्न हो गया। दुल्हन के परिजनों के द्वारा मामले की जानकारी गदागंज थाने को दी गई, तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। लेकिन दुल्हन का कहीं पता नहीं चल सका, अंत में दूल्हा अजय बारात लेकर वापस चला गया। गुरुवार सुबह दुल्हन अचानक गदागंज थाने जा पहुंची और माता-पिता की मर्जी से शादी करने से मना कर दिया। हालांकि माता-पिता व रिश्तेदारों के द्वारा लड़की को काफी मान मनौवल की गई। लेकिन वह शादी करने को तैयार नहीं थी। गदागंज थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner