सीतापुर उत्तर प्रदेश ,,भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कर रहा रिकॉर्ड लाभार्थी सम्पर्क- प्रतीक

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कर रहा रिकॉर्ड लाभार्थी सम्पर्क- प्रतीक



रिपोर्ट राकेश पाण्डेय/देश का दर्पण जनपद सीतापुर उत्तर प्रदेश


सीतापुर।भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा चलाए जा रहे महा सम्पर्क अभियान की झलक जिले के प्रत्येक गांव और कस्बे में दिख रही है।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मैदान में उतर चुके हैं और घर घर सम्पर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बता रहे हैं। जिन लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है उनसे भी सम्पर्क करके प्रत्येक को जागरूक करने का काम भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन मिश्र के नेतृत्व में भाजयुमो के जिले और मंडल के पदाधिकारीगण बढ़ चढ़ कर इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। आज शाहपुर मण्डल में भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी प्रतीक पाण्डेय द्वारा महासंपर्क अभियान के अन्तर्गत रिकॉर्ड लाभार्थी सम्पर्क किया गया। जिसमें शाहपुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष वासुदेव पाण्डेय अपनी समस्त टीम के साथ उपस्थित रहे। वासुदेव द्वारा प्रतीक पाण्डेय को शाहपुर मण्डल के कई गावों में सम्पर्क करवाया गया।
सम्पर्क की शुरुआत भदफर से हुई और फिर आस पास की कई ग्राम सभाओं में जा- जा कर लाभार्थियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का हाल प्रतीक ने जाना। प्रतीक पाण्डेय ने जन सम्पर्क के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कई मन्दिरों के दर्शन किए और ईश्वर से सर्व मंगल की कामना की।
प्रतीक ने कई जगह ग्राम चौपाल को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जिसमें किसानों को मिल रही किसान सम्मान निधि,उज्जवला योजना,जन धन योजना,युवाओं के लिए चल रही स्टार्ट अप योजना, कौशल विकास प्रशिक्षण,प्रधान मन्त्री आवास, शौचालय, हर घर जल जैसी अनेक योजनाओं की चर्चा की। वासुदेव पाण्डेय व उनकी टीम द्वारा प्रतीक को मण्डल के कई वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलवाया गया।
   इस अभियान में जिला कार्यसमिति सदस्य राजा शुक्ला,अनुज वर्मा,अमित त्रिवेदी,आलोक पाण्डेय,राघवेंद्रअवस्थी जयकरण वर्मा,ललित मिश्रा,सत्यम त्रिवेदी,अंकित,अमित आदि युवा मोर्चा शाहपुर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner